facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ICC World Cup 2023: वर्ल्ड कप के पहले मैच में नदारद रही लोगों की भीड़, खाली दिखा स्टेडियम

Advertisement

चार साल पहले लाडर्स पर ऐतिहासिक फाइनल खेलने वाली दोनों टीमों ने सोचा भी नहीं होगा कि उन्हें लगभग खाली स्टेडियम में अपने अभियान का आगाज करना होगा ।

Last Updated- October 05, 2023 | 8:14 PM IST
Narendra Modi Stadium

Eng vs NZ Odi: पिछले चैम्पियन इंग्लैंड और उपविजेता न्यूजीलैंड के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर वनडे विश्व कप के पहले मैच की शुरूआत के समय बमुश्किल दस हजार दर्शक जुटे और दिन ढलने के साथ भी आंकड़ा 15 से 17 हजार के बीच ही रहा।

ऐसा लगता है कि भारत में एक साथ दो विश्व कप होने जा रहे हैं । पहला जिसमें भारतीय टीम खेलेगी और जिसके टिकटों के लिये मारामारी होगी । इतनी कि विराट कोहली तक को इंस्टाग्राम पर लिखना पड़ा कि उनसे कोई टिकट नहीं मांगे । और दूसरा अन्य टीमों का जिसमें मैदान खाली पड़े नजर आयेंगे ।

चार साल पहले लाडर्स पर ऐतिहासिक फाइनल खेलने वाली दोनों टीमों ने सोचा भी नहीं होगा कि उन्हें लगभग खाली स्टेडियम में अपने अभियान का आगाज करना होगा । आईसीसी के वैश्विक दूत सचिन तेंदुलकर ट्रॉफी के साथ मैदान में आये लेकिन संन्यास लेने के बाद भी इस चैम्पियन बल्लेबाज को ऐसे खाली मैदान की आदत नहीं होगी ।

भारत से इतर मैच में भी दर्शक ‘सचिन सचिन’ के शोर से मैदान गुंजा देते आये हैं लेकिन आज ऐसा कुछ नहीं था । क्या वनडे क्रिकेट को लेकर रोमांच मर चुका है । भारतीय क्रिकेटप्रेमी अपने सितारों को पसंद करते हैं लेकिन शायद खेल को नहीं । ड्रोन कैमरे से मैदान के ऊपर से ली गई फुटेज में खालीपन और भी नजर आया ।

भारतीय टीम के मैचों के दौरान या आईपीएल में भी स्टेडियमों के बाहर लगने वाली कतारें नदारद थी । गुजरात क्रिकेट संघ के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें 50 से 60 हजार दर्शकों के आने की उम्मीद थी । ऐसी खबरें हैं कि शहर की 30 से 40 हजार महिलाओं को मुफ्त टिकट दिये गए लेकिन इसके बावजूद सीटें खाली ही रही ।

कनाडा में रहने वाले विराज शाह ने कहा ,‘‘ मेरे स्वदेश आने के समय ही विश्व कप शुरू हुआ है । मैने इस मैच की टिकट आनलाइन ली थी लेकिन भारत . पाकिस्तान मैच की नहीं मिली ।’’ लगता है कि शहर को 14 अक्टूबर का इंतजार है जब भारत और पाकिस्तान इसी मैदान पर आमने सामने होंगे ।

Advertisement
First Published - October 5, 2023 | 8:14 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement