facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IND v AFG: बुमराह ने झटके 4 विकेट, अफगानिस्तान ने भारत को दिया 272 रन का लक्ष्य

Advertisement

भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट झटके। उनके अलावा हार्दिक पंड्या ने 2 विकेट झटके।

Last Updated- October 11, 2023 | 6:29 PM IST
Indian Cricket team

वर्ल्ड कप 2023 के दूसरे मैच में भारत को अफगानिस्तान ने 273 रन बनाने का लक्ष्य दिया है। अफगानिस्तान के लिए आज कप्तान हशमतुल्लात शाहिदी ने कमाल 80 रन की पारी खेली और टीम को बड़े स्कोर की ओर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके अलावा अजमतुल्लाह ओमरजाई ने 62 रन बनाए।

बहरहाल, अन्य कोई बल्लेबाज 30 का आंकड़ा नहीं छू पाया। बावजूद इसके कई बल्लेबाजों ने छोटी पारियों के साथ भी अपना बढ़िया योगदान दिया। इसी की बदौलत अफगानिस्तान अच्छा स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट झटके। उनके अलावा हार्दिक पंड्या ने 2 विकेट झटके।

इससे पहले अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले विकेट के लिए रहमनुल्लाह गुरबाज और इब्राहीम जादरान ने 32 रन की साझेदारी की। इस दौरान अच्छे टच में दिख रहे जादरान (22) को बुमराह ने आउट कर दिया।

दूसरे विकेट के लिए रहमत शाह के साथ गुरबाज ने 33 रन की साझेदारी ही की थी कि गुरबाज (21) को हार्दिक पांड्या ने आउट कर दिया। इसी स्कोर पर रहमत शाह (16) को शार्दुल ठाकुर ने आउट कर दिया। ऐसे खराब हालातों में कप्तान शाहिदी और ओमरजाई ने पारी संभाली और चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाते हुए स्कोर को 150 के पार ले गए।

हालांकि, 43वें ओवर में शाहिदी के आउट होते ही 300 का सपना देख रही अफगानिस्तान का सपना टूट गया और वे आखिरकार 50 ओवर में 8 विकेट पर 272 रन की बना सके।

Advertisement
First Published - October 11, 2023 | 6:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement