facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IND v AFG: रोहित शर्मा का तूफानी शतक, 5 बड़े रिकॉर्ड तोड़े

Advertisement

रोहित शर्मा का 50 ओवर वर्ल्ड कप में यह सातवां शतक था। इसके साथ ही वह वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

Last Updated- October 11, 2023 | 9:51 PM IST
Rohit Sharma

रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 के दूसरे मैच में शतक लगाते हुए इतिहास रच दिया। रोहित शर्मा ने केवल 63 गेंदों में शतक लगाया और वनडे में अपना 31वां शतक पूरा किया। 2019 वर्ल्ड कप में पांच शतक लगाने वाले रोहित शर्मा मौजूदा वर्ल्ड कप के पहले मैच में शून्य पर आउट हुए थे। लेकिन जिस तरह से उन्होंने वापसी की है उसने सबको खुश कर दिया। इस शतक के साथ रोहित ने 5 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए।

रोहित शर्मा के नाम वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक: रोहित शर्मा का 50 ओवर वर्ल्ड कप में यह सातवां शतक था। इसके साथ ही वह वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस दौरान महान सचिन तेंदुलकर (6 शतक) के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। सचिन ने 6 शतक 44 पारियों में बनाए थे। जबकि रोहित ने अपने 7 शतक केवल 19 पारियों में बना दिए हैं।

वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक: रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप में किसी भी भारतीय की तरफ से सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रोहित ने केवल 63 गेंदों में शतक मुकम्मल किया। इसके पहले कपिल देव (72 गेंद) के नाम यह रिकॉर्ड था। कपिल देव का यह रिकॉर्ड 40 साल बरकरार रहा। बहरहाल, रोहित ने यह रिकॉर्ड तोड़ ही दिया।

Also Read: रोहित शर्मा बने सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज, गेल का रिकॉर्ड तोड़ा

वनडे वर्ल्ड कप में रोहित के 1000 रन: इस दौरान रोहित शर्मा ने वनडे वर्ल्ड कप में अपने 1000 रन भी पूरे किए। यह कारनामा करने वाले वह चौथे भारतीय हैं। उनके पहले सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और विराट कोहली इस कीर्तिमान को हासिल कर चुके हैं।

रोहित शर्मा ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड: रोहित शर्मा के नाम अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 555 सिक्स हो गए हैं। उन्होंने इस दौरान यूनिवर्स बॉस वेस्टइंडीज के क्रिस गेल (553 सिक्स) का रिकॉर्ड तोड़ दिया। गौर करने वाली बात है कि हम(टेस्ट+वनडे+T20I) क्रिकेट में लगाए गए कुल सिक्स की बात कर रहे हैं।

तीसरे नंबर पर पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी (476 सिक्स), चौथे नंबर पर न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैक्कलम (398) और पांचवें नंबर पर न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल (383 सिक्स) हैं।

रोहित शर्मा शर्मा ने रिकी पोंटिंग को छोड़ा पीछे: रोहित शर्मा का वनडे में यह 31वां शतक रहा। इसके साथ ही उन्होंने रिकी पोंटिंग (30 शतक) को पीछे छोड़ दिया। अब उनसे विराट कोहली (47 शतक) और सचिन तेंदुलकर (49 शतक) ही आगे हैं।

Advertisement
First Published - October 11, 2023 | 7:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement