facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ind v Aus: वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी टीम इंडिया; अय्यर, सूर्या पर सबकी नजरें

Advertisement

भारतीय बल्लेबाजी के स्तंभ कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के अलावा स्पिनर कुलदीप यादव और हरफनमौला हार्दिक पंड्या पहले दो मैच नहीं खेलेंगे ।

Last Updated- September 21, 2023 | 3:28 PM IST
Shreyas Iyer and Surya Kumar Yadav

Ind v Aus : अगले महीने शुरू हो रहे विश्व कप से ठीक पहले ‘ड्रेस रिहर्सल ’ मानी जा रही आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की विश्व श्रृंखला में श्रेयस अय्यर को अपनी मैच फिटनेस साबित करनी होगी जबकि सूर्यकुमार यादव को एक दिवसीय क्रिकेट में अपना रिकॉर्ड दुरूस्त करना होगा ।

भारतीय बल्लेबाजी के स्तंभ कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के अलावा स्पिनर कुलदीप यादव और हरफनमौला हार्दिक पंड्या पहले दो मैच नहीं खेलेंगे । ऐसे में कोच राहुल द्रविड़ के पास बेंच स्ट्रेंथ को आजमाने का सुनहरा मौका है ।

मुंबई के दोनों बल्लेबाज सूर्यकुमार और श्रेयस अपनी अपनी चुनौतियो का सामना कर रहे हैं ताकि अपने कैरियर के सबसे महत्वपूर्ण टूर्नामेंट का हिस्सा बन सकें । 28 वर्ष के अय्यर ने पिछले छह महीने में ज्यादा क्रिकेट नहीं खेली है ।

यह भी पढ़ें : World Cup: साउथ अफ्रीका को दोहरा झटका, नॉर्किया और मगाला विश्व कप से बाहर

स्ट्रेट फ्रेक्चर की सर्जरी कराने के बाद लौटे अय्यर एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले कमर में जकड़न के कारण फिर बाहर हो गए जिससे उनकी फिटनेस पर सवाल उठ रहे हैं । चयन समिति के अध्यक्ष अजित अगरकर ने कहा है कि अय्यर तीनों मैच खेल सकते हैं लेकिन यह देखना होगा कि अगले पांच दिन में तीन मैचों के दौरान क्या वह पूरे 100 ओवर खेल पायेंगे । भारत को विश्व कप में बीच के ओवरो में स्पिनरों को खेलने के लिये अय्यर की जरूरत है ।

सूर्यकुमार टी20 में नंबर एक बल्लेबाज भले ही हों लेकिन वनडे में उस फॉर्म को दोहरा नहीं सके हैं । अब तक 27 वनडे खेलने वाले सूर्य का औसत 25 है जो उनकी काबिलियत की बानगी नहीं देता । उन्हें विश्व कप के लिये प्रारंभिक टीम में रखा गया है और अब उन्हें चयनकर्ताओं के भरोसे पर खरा उतरना होगा ।

स्पिनर अक्षर पटे के चोटिल होने से 37 वर्ष के रविचंद्रन अश्विन के लिये दरवाजा खुला है । अक्षर समय रहते ठीक नहीं होते तो अश्विन अपने कैरियर का तीसरा और आखिरी विश्व कप खेल सकते हैं । दो सप्ताह पहले ही टीम प्रबंधन उनके बारे में सोच भी नहीं रहा था लेकिन अब टीम में जगह बनाने के लिये उनके और वॉशिंगटन सुंदर के बीच मुकाबला है । सूत्रों की मानें तो आगामी तीन मैचों में अच्छा नहीं खेलने पर भी अश्विन को सुंदर पर तरजीह मिल सकती है ।

डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ से अश्विन की जंग रोचक हो सकती है । कुलदीप यादव और पंड्या की गैर मौजूदगी में अश्विन और सुंदर दोनों के पास अपनी उपयोगिता साबित करने का मौका होगा । वैसे अगर अक्षर फिट हो जाते हैं तो टीम प्रबंधन उन्हें ही चुनेगा ।

यह भी पढ़ें :  वनडे वर्ल्ड कप 2023 में नई जर्सी में नजर आएगी टीम इंडिया, देखें वीडियो

रोहित के नहीं खेलने पर ईशान किशन और शुभमन गिल पारी की शुरूआत कर सकते हैं । अय्यर को कोहली की जगह उतारा जायेगा । एशियाई खेलों में भाग ले रही भारतीय टीम के कप्तान रूतुराज गायकवाड़ को कवर के तौर पर रखा गया है और दूसरे मैच के बाद वह हांगझोउ रवाना हो जायेंगे । भारत ने अपने किसी भी तेज गेंदबाज को आराम नहीं दिया है लेकिन जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को तीन में से एक मैच में आराम दिया जा सकता है ।

दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका से हाल ही में श्रृंखला 2 . 3 से हारने के बावजूद आस्ट्रेलियाई टीम बेहतरीन प्रतिद्वंद्वी है । उसने भारत में मार्च में पिछली वनडे श्रृंखला जीती थी । विश्व कप में दोनों टीमों का सामना आठ अक्टूबर को होना है । ट्रेविस हेड की चोट से मार्नस लाबुशेन को मौका मिला है जिसे वह भुनाना चाहेंगे । भारत की सपाट पिचों पर हालांकि आस्ट्रेलियाई गेंदबाजी आक्रमण के लिये असल चुनौती होगी ।

यह भी पढ़ें :  ICC ने रिलीज किया World Cup 2023 का एंथम सॉन्ग, रणवीर सिंह और प्रीतम की जोड़ी ने मचाया धमाल

टीमें :

भारत : केएल राहुल (कप्तान), रविंद्र जडेजा, रूतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ईशान किशन, शार्दुल ठाकुर, वॉशिंगटन सुंदर, आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा ।

आस्ट्रेलिया : पैट कमिंस (कप्तान), एलेक्स कारी, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, एडम जाम्पा, मार्कस स्टेाइनिस, मिचेल स्टार्क, स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर, जोश हेजलवुड, स्पेंसर जॉनसन, मार्नस लाबुशेन, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर संघा, मैट शॉर्ट । मैच का समय : दोपहर 1 . 30 से ।

Advertisement
First Published - September 21, 2023 | 3:28 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement