facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IND v PAK World Cup: BCCI ने जारी किए 14,000 एक्स्ट्रा टिकट; फैन्स में उत्साह, मगर एक सवाल भी

Advertisement

BCCI ने क्रिकेट प्रेमियों को निराश न करते हुए 14 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान के बीच अहमदाबाद में होने वाले महामुकाबले को लेकर 14,000 एक्स्ट्रा टिकट जारी करने का ऐलान कर दिया है।

Last Updated- October 08, 2023 | 10:08 AM IST
ICC World Cup IND vs PAK

World Cup, IND vs PAK: आज यानी 8 अक्टूबर को भारत और आस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्डकप का अहम मुकाबला होने जा रहा है लेकिन सभी कि निगाहें तो भारत औऱ पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच पर टिकी हुई हैं। भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर क्रिकेट फैन्स में भारी उत्साह देखा जा रहा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले इस मैच के लिए टिकट की डिमांड इतनी ज्यादा है कि सभी टिकट पहले ही बिक चुके हैं।

ऐसे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने क्रिकेट प्रेमियों को निराश न करते हुए 14 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान के बीच अहमदाबाद में होने वाले इस महामुकाबले को लेकर 14,000 एक्स्ट्रा टिकट जारी करने का ऐलान कर दिया है।

हाई डिमांड के चलते बिक गए सारे टिकट

भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर क्रिकेट फैन्स में इतना उत्साह देखने को मिला कि पहले ही सारे टिकट बिक गए। डिमांड इतनी हाई थी कि इन्हें बिकने में महज कुछ ही घंटे लगे होंगे। नेटवर्क18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बाद में, वही टिकट 19,00,000 रुपये प्रति पास तक की कीमत पर ऑनलाइन उपलब्ध थे।

ये भी पढ़ें: World Cup 2023: Ind vs Pak के मैच के लिए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है – गुजरात पुलिस

कब से मिलेगा टिकट?

ऐसे में कई फैन्स ने टिकट को लेकर BCCI से शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद बोर्ड ने दर्शकों को एक बड़ा मौका दिया और 14,000 एक्स्ट्रा टिकट जारी कर दिए। मैच के टिकटों की बिक्री 8 अक्टूबर, 2023 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। प्रशंसक आधिकारिक टिकटिंग वेबसाइट पर जाकर टिकट खरीद सकते हैं।

सोशल मीडिया पर पूछे जा रहे सवाल

इस बीच सोशल मीडिया पर BCCI से जमकर सवाल भी पूछे जा रहे हैं। भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच की ऑनलाइन बुकिंग “BookMyShow” पर ओपन थी, लेकिन कुछ ही देर में सारे टिकट सोल्ड आउट हो गए। ऐसे में फैन्स का पूछना है कि जब सारे टिकट बिक चुके थे तो अब एक्स्ट्रा टिकट कहां से आ गए।

Also Read: World Cup 2023: Ind Vs Pak के हाई वोल्टेज मैच पर रेलवे का बड़ा ऐलान, क्रिकेट फैंस के लिए चलेंगी स्पेशल वंदे भारत

हालांकि, यह पहली बार नहीं है कि BCCI इस भव्य आयोजन के लिए अतिरिक्त टिकटें जारी कर रहा है, पिछले महीने उसने लगभग 400,000 और टिकटें जारी की थीं।

बता दें कि 5 अक्टूबर से शुरू हुए महीने भर चलने वाले इस टूर्नामेंट के 4 मैच पहले ही हो चुके हैं, जिनमें न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड, पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड, बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका का मैच पहले ही हो चुका है।

Advertisement
First Published - October 8, 2023 | 9:47 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement