facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IND vs AFG: वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के बाद Rohit Sharma ने कहा – Chris Gayle से ही प्रेरणा ली है

Advertisement

अफगानिस्तान के खिलाफ फिरोजशाह कोटला मैदान पर विश्व कप के मैच में रोहित ने 81 गेंद में 131 रन बनाए।

Last Updated- October 12, 2023 | 2:20 PM IST
अमेरिका के खिलाफ बल्लेबाजी में बेहतर प्रदर्शन करने उतरेगी भारतीय टीम, IND vs USA, T20 World Cup 2024: Indian team will perform better in batting against America

IND vs AFG : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्कों का क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि उन्हें इस सफर में खुद ‘यूनिवर्सल बॉस’ से प्रेरणा ली है ।

अफगानिस्तान के खिलाफ फिरोजशाह कोटला मैदान पर विश्व कप के मैच में रोहित ने 81 गेंद में 131 रन बनाए। उन्होंने पांच छक्के लगाकर तीनों प्रारूपों में 556 छक्के पूरे किये जो गेल से तीन ज्यादा है । रोहित ने 453 मैचों में यह आंकड़ा छुआ जो गेल से 30 मैच कम है ।

रोहित ने बीसीसीआई द्वारा पोस्ट किये गए वीडियो में कहा ,‘‘ यूनिवर्सल बॉस तो यूनिवर्सल बॉस है । मैने उनसे ही प्रेरणा ली है । इतने साल में हमने देखा है कि वह छक्के लगाने की मशीन है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ वह भी यही जर्सी (नंबर 45) पहनता है । मुझे यकीन है कि वह खुश होगा क्योंकि 45 नंबर की जर्सी के नाम ही विश्व रिकॉर्ड है ।’’ रोहित ने कहा कि छक्के लगाने की काबिलियत हासिल करने में काफी मेहनत लगी है। उन्होंने कहा ,‘‘ जब मैने खेलना शुरू किया तो कभी सोचा नहीं था कि छक्के लगा सकूंगा । इसके लिए काफी मेहनत की है और मुझे खुशी है कि वह रंग लाई ।’’

यह भी पढ़ें : IND v AFG: रोहित शर्मा का तूफानी शतक, 5 बड़े रिकॉर्ड तोड़े

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं कभी संतुष्ट नहीं होता और मैं इस लय को कायम रखना चाहता हूं । मेरा फोकस उसी पर है । मेरे लिये यह खुशी का छोटा सा पल है।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ यह विश्व कप है जिसका प्रारूप अलग है । नौ लीग मैच , सेमीफाइनल और फिर फाइनल । हमारे लिये यह महत्वपूर्ण है कि मैच दर मैच रणनीति बनाएं ।’’

Advertisement
First Published - October 12, 2023 | 2:20 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement