facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IND vs AUS World Cup 2023: 199 रन पर सिमटी ऑस्ट्रेलिया की पारी, स्पिन तिकड़ी ने किया कमाल

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्टीव स्मिथ ने सर्वाधिक 46 रन बनाए। भारत के लिए रविंद्र जडेजा ने 10 ओवर में केवल 28 रन देकर तीन विकेट झटके।

Last Updated- October 08, 2023 | 6:39 PM IST
भारतीय टीम जुलाई में पांच मैचों की T20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे का दौरा करेगी , The Indian team will tour Zimbabwe for a five-match T20 series in July.

ICC World Cup 2023: आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 के आज (रविवार, 8 अक्टूबर) मैच में, भारत और ऑस्ट्रेलिया ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है।

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 49.3 ओवर में 10 विकेट खोकर 199 रन बनाए। भारत को जीत के लिए 200 रन बनाने है।

ऑस्ट्रेलिया का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला

भारत ने वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को केवल 199 रन पर ही समेत दिया। ऑस्ट्रेलिया की टीम टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के खिलाफ एकदिवसीय विश्व कप के मैच में रविवार को यहां 49.3 ओवर में 199 रन पर आउट हो गई।

भारतीय गेंदबाजों का रहा दबदबा

ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत शानदार नहीं रही। ऑस्ट्रेलिया को आगे बढ़ने के लिए संघर्ष करना पड़ा। तीसरे ओवर में मिशेल मार्श को आउट कर जसप्रीत बुमराह ने शुरुआती सफलता हासिल की। डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ के बीच 69 रन की साझेदारी से ऑस्ट्रेलियाई टीम कुछ हद तक संभली मगर भारतीय स्पिनर्स के आगे ज्यादा देर तक टिक न सकी।

स्पिन तिकड़ी ने झटके 3 विकेट

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्टीव स्मिथ ने सर्वाधिक 46 रन बनाए। भारत के लिए रविंद्र जडेजा ने 10 ओवर में केवल 28 रन देकर तीन विकेट झटके। साथ ही जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव को दो-दो विकेट मिले। इसके अलावा रविचंद्रन अश्विन ने एक और कुलदीप यादव ने दो विकेट लिए। इसमें धाकड़ बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल का विकेट भी शामिल है।

बीमार शुभमन की जगह ईशान किशन करेंगे ओपनिंग

भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल समय पर ठीक नहीं हो सके और उनको रीप्लेस करके लेफ्ट हैंड के ईशान किशन को टीम में शामिल किया गया है। बता दें कि शुभमन गिल को डेंगू हो गया है जिसकी वजह से वह नहीं खेल पा रहे हैं।

रोहित ने टॉस के समय कहा, ‘वह (शुभमन गिल) समय पर ठीक नहीं हुए हैं। उनकी जगह ईशान आए हैं, वह बल्लेबाजी की शुरुआत करेंगे।’

Advertisement
First Published - October 8, 2023 | 6:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement