facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ind vs Eng : बेदी की याद में वर्ल्ड कप मुकाबले में काली पट्टी बांधकर खेल रही टीम इंडिया

Advertisement

संन्यास लेने के समय बेदी 28.71 के औसत से 266 विकेट चटकाकर भारत के सबसे सफल गेंदबाज थे।

Last Updated- October 29, 2023 | 3:32 PM IST
Rohit Sharma
Lucknow: Indias batter Rohit Sharma plays a shot during the ICC Men’s Cricket World Cup 2023 match between India and England, at Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium in Lucknow, Sunday, Oct. 29, 2023. (PTI Photo/Atul Yadav)

भारतीय क्रिकेट टीम रविवार को यहां इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप मुकाबले में पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी की याद में बांह पर काली पट्टी बांधकर खेली। बेदी का 23 अक्टूबर को निधन हो गया था।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने यहां विश्व कप मुकाबले की शुरुआत के तुरंत बाद बयान में कहा, ‘‘दिग्गज बिशन सिंह बेदी की याद में टीम इंडिया आज बांह पर काली पट्टी बांधकर खेलेगी जिनका 23 अक्टूबर 2023 को निधन हो गया था।’’

उनकी पहली पत्नी ग्लेनिथ माइल्स से उन्हें एक बेटी गिलिंदर भी है। यह पूर्व क्रिेकेटर पिछले दो साल से कुछ अधिक समय से बीमार था और इस दौरान उनकी कई सर्जरी हुई जिसमें घुटने की सर्जरी भी शामिल है। बेदी 77 बरस के थे। उन्होंने 1976-78 तक 22 टेस्ट में भारतीय टीम की अगुआई की। उन्होंने 1967 से 1979 के बीच कुल 67 टेस्ट और 10 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में देश का प्रतिनिधित्व किया।

यह भी पढ़ें : Ned vs Ban: नीदरलैंड का एक और उलटफेर, बांग्लादेश को सेमीफाइनल की दौड़ से लगभग किया बाहर

उन्होंने इस दौरान चार एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में भी भारत की कप्तानी की। संन्यास लेने के समय बेदी 28.71 के औसत से 266 विकेट चटकाकर भारत के सबसे सफल गेंदबाज थे।

बेदी भारत की दिग्गज स्पिन चौकड़ी का भी हिस्सा थे जिसमें उनके अलावा भागवत चंद्रशेखर, इरापल्ली प्रसन्ना और श्रीनिवास वेंकटराघवन शामिल थे।

Advertisement
First Published - October 29, 2023 | 3:30 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement