facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ind vs Ned: कुलदीप और जडेजा के खिलाफ खेलकर काफी कुछ सीखा , कहा डच बल्लेबाज निदामानुरू ने

Advertisement

जून में आईसीसी क्वालीफायर में शानदार प्रदर्शन करने वाले निदामानुरू ने भारत के खिलाफ रविवार को 39 गेंद में 54 रन बनाये ।

Last Updated- November 13, 2023 | 1:09 PM IST
Team India
Ind vs Ned: India's Kuldeep Yadav with Ravindra Jadeja

विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बावजूद नीदरलैंड के बल्लेबाज तेजा निदामानुरू ने उम्मीद जताई है कि कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा जैसे भारतीय स्पिनरों को खेलने के अनुभव से मिली सीख से उन्हें लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी ।

जून में आईसीसी क्वालीफायर में शानदार प्रदर्शन करने वाले निदामानुरू ने भारत के खिलाफ रविवार को 39 गेंद में 54 रन बनाये ।

उन्होंने कहा ,‘‘ यह एक सीख था कि मैं स्पिन को कैसे खेल पाता हूं । दबाव में अच्छा प्रदर्शन करना चुनौतीपूर्ण था ।’’ उन्होंने कहा कि उन्हें बीच के ओवरों में स्पिनरों को खेलते समय दबाव का सामना करना सीखना था ।

उन्होंने कहा ,‘‘ रविंद्र जडेजा काफी सटीक गेंदबाजी कर रहा था । उसकी अच्छी गेंदों पर रन लेने से दबाव कम हुआ । कुलदीप विश्व स्तरीय गेंदबाज है और उसने काफी विकेट लिये हैं । मैं उसकी गेंदों को पढने की कोशिश कर रहा था । मैं उसकी ढीली गेंदों को पकड़ने की कोशिश में था । उसकी गेंदबाजी के मैने काफी वीडियो देखे जिससे फायदा मिला ।’’

निदामानुरू ने कहा ,‘‘ भारत इस समय बेहजरीन क्रिकेट खेल रहा है । हमारा उनसे कोई मुकाबला नहीं था । श्रेयस ने बीच के ओवरों में शानदार बल्लेबाजी की । हमारा सीखने का सिलसिला जारी रहेगा ।’’

Advertisement
First Published - November 13, 2023 | 1:09 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement