facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ind vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से पहले भारत को बड़ा झटका, Hardik Pandya मुकाबले से बाहर

Advertisement

पुणे में गुरुवार को लगी चोटके बाद हार्दिक का स्कैन कराया गया । वह रिकवरी के लिए बेंगलुरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी जा रहे हैं ।

Last Updated- October 20, 2023 | 2:46 PM IST
World Cup 2023: Latest update on Pandya's injury, know whether he will play against England?

भारत के हरफनमौला हार्दिक पंड्या बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान टखने में लगी चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप का अगला मैच नहीं खेल सकेंगे । पुणे में बृहस्पतिवार को लगी चोटके बाद हार्दिक का स्कैन कराया गया । वह रिकवरी के लिये बेंगलुरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी जा रहे हैं । भारत को 22 अक्टूबर को धर्मशाला में न्यूजीलैंड से खेलना है ।

यह भी पढ़ें : IND v BAN, WC 2023: कोहली का 48वां शतक, भारत ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया

बीसीसीआई ने एक बयान में कहा ,‘‘ टीम इंडिया के उपकप्तान हार्दिक पंड्या को बांग्लादेश के खिलाफ क्षेत्ररक्षण के दौरान बायें टखने में चोट लगी है । उनका स्कैन कराया गया और उन्हें आराम की सलाह दी गई है । बीसीसीआई की मेडिकल टीम पर उन नजर रखे हुए हैं । वह धर्मशाला नहीं जायेंगे और अब सीधे लखनऊ जायेंगे जहां टीम को इंग्लैंड से खेलना है ।’’

भारत को लखनऊ में इंग्लैंड के खिलाफ 29 अक्टूबर को खेलना है । न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में केएल राहुल उपकप्तान हो सकते हैं । राहुल ने रोहित शर्मा और पंड्या की गैर मौजूदगी में आस्ट्रेलिया के खिलाफ कप्तानी की थी । न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के बाद भारतीय खिलाड़ियों को छोटा ब्रेक मिलेगा और टीम 26 अक्टूबर को लखनऊ में एकत्र होगी । बल्लेबाजी को मजबूत रखने की कवायद में सूर्यकुमार यादव या ईशान किशन अंतिम एकादश का हिस्सा हो सकते हैं ।

Advertisement
First Published - October 20, 2023 | 1:41 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement