facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ODI World Cup 2023, ENG vs NZ Preview: चोटों से प्रभावित न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के साथ आगाज करने उतरेगा इंग्लैंड

Advertisement

इंग्लैंड की टीम युवा नहीं है लेकिन जोस बटलर की कप्तानी में वह तीसरा विश्व कप जीतने की प्रबल दावेदार है । टी20 विश्व कप भी इंग्लैंड ने ही जीता था ।

Last Updated- October 04, 2023 | 2:48 PM IST
ODI World Cup 2023, ENG vs NZ Preview

ODI World Cup 2023, ENG vs NZ Preview: सफेद गेंद के क्रिकेट की परिभाषा ही बदल देने वाले इंग्लैंड क्रिकेट की स्वर्णिम पीढी के क्रिकेटर चोटों से प्रभावित न्यूजीलैंड के खिलाफ गुरुवार को यहां विश्व कप में अपने अभियान का आगाज करेंगे तो उनका इरादा 2019 फाइनल को दोहराने का होगा ।

इंग्लैंड की टीम युवा नहीं है लेकिन जोस बटलर की कप्तानी में वह तीसरा विश्व कप जीतने की प्रबल दावेदार है । टी20 विश्व कप भी इंग्लैंड ने ही जीता था । दूसरी ओर अभी तक आईसीसी विश्व कप नहीं जीत सकी न्यूजीलैंड टीम के सामने कई समस्यायें हैं । कप्तान केन विलियमसन अभ्यास मैच खेलने के बावजूद पहला मैच नहीं खेल पाएंगे । वहीं तेज गेंदबाज टिम साउदी भी पहले मैच में उपलब्ध नहीं हैं । दोनों सर्जरी के बाद पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं ।

यह भी पढ़ें:  World Cup 2023: क्रिकेट विश्व कप मैच का आयोजन करने वाले शहरों में होटल कमरों के किराए में कई गुना उछाल

अहमदाबाद की पिच आम तौर पर बल्लेबाजों की मददगार होती है और इंग्लैंड के पास बेहतरीन बल्लेबाजों की पूरी जमात है । इसके अलावा बेन स्टोक्स भी संन्यास का फैसला वापिस लेकर लौट आए हैं । घुटने की दिक्कत के कारण वह भले ही बतौर गेंदबाज उतना योगदान नहीं दे सकेंगे लेकिन बड़े मैचों में वह कमाल करने में माहिर हैं। पिछले दो विश्व कप फाइनल (2019 और 2022) में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है । उनके अलावा इंग्लैंड के कप्तान लियाम लिविंगस्टोन, जॉनी बेयरस्टॉ, हैरी ब्रूक, डेविड मलान और जो रूट जैसे बल्लेबाज भी हैं ।

इन सभी को आईपीएल में खेलने का फायदा मिलेगा । मोईन अली, क्रिस वोक्स और सैम कुरेन के रूप में उनके पास बेहतरीन हरफनमौला भी हैं । गेंदबाजी में मार्क वुड के पास रफ्तार और आईपीएल का अनुभव है । स्पिन का जिम्मा आदिल रशीद संभालेंगे । इंग्लैंड को 2019 विश्व कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले जोफ्रा आर्चर की कमी खलेगी जो चोट के बाद वापसी कर रहे हैं। वह रिजर्व के रूप में टीम में हैं । दूसरी ओर विलियमसन और साउदी के अनुभव की न्यूजीलैंड को कमी खलेगी लेकिन लगातार अच्छा प्रदर्शन करने से उसके हौसले बुलंद होंगे । न्यूजीलैंड टीम 2015 और 2019 वनडे विश्व कप तथा 2021 टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची ।

यह भी पढ़ें:  ICC World Cup Full Squad List: सभी देशों की टीम का हुआ ऐलान, यहां देखें खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट

डेरिल मिशेल फॉर्म में हैं और शीर्षक्रम पर डेवोन कोंवे जैसा बेहतरीन बल्लेबाज है । कार्यवाहक कप्तान टॉम लाथम का खराब फॉर्म हालांकि चिंता का सबब है । उनके पास जिम्मी नीशाम और ग्लेन फिलिप्स जैसे आक्रामक बल्लेबाज हैं । विल यंग ने इस साल वनडे में 14 मैचों में 578 रन बनाये और तीसरे नंबर पर वह काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं । गेंदबाजी में टीम को साउदी की कमी खलेगी लेकिन मैट हेनरी, ट्रेंट बोल्ट और लॉकी फर्ग्युसन टीम में हैं ।

टीमें:

इंग्लैंड :

जोस बटलर (कप्तान), जो रूट, जॉनी बेयरस्टॉ, हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, बेन स्टोक्स, मोईन अली, क्रिस वोक्स, सैम कुरेन, डेविड विली, आदिल रशीद, मार्क वुड, रीसे टॉपली, गुस एटकिंसन ।

न्यूजीलैंड :

टॉम लाथम (कप्तान और विकेटकीपर), डेवोन कोंवे, विल यंग, केन विलियमसन (पहले मैच में उपलब्ध नहीं), मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशाम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, मिशेल सेंटनेर, ईश सोढी, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्युसन, मैट हेनरी । मैच का समय : दोपहर दो बजे से ।

Advertisement
First Published - October 4, 2023 | 2:48 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement