facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ODI World Cup: अफगानिस्तान के खिलाफ भी नहीं खेल सकेंगे शुभमन गिल, BCCI ने बताई वजह

Advertisement

दूसरे मैच में भी कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम गिल के स्थान पर ईशान किशन को ही ओपनिंग पर उतार सकती है।

Last Updated- October 09, 2023 | 5:15 PM IST

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाजी शुभमन गिल (Shubhman Gill) अभी पूरी तरह से फिट नहीं सके हैं। इस वजह से गिल दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान के खेले जाने वाले वर्ल्ड कप के दूसरे मैच में भी नहीं खेल सकेंगे।

शुभमन गिल डेंगू के कारण रविवार को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप के शुरुआती मैच में नहीं खेल सके थे और इसी वजह से वह 11 अक्टूबर को दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले अगले मैच में भी नहीं खेल पाएंगे।

बीसीसीआई ने ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि भारत के सलामी बल्लेबाज शुबमन गिल वनडे वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के दूसरे मैच के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के साथ दिल्ली नहीं जाएंगे और चेन्नई में रहेंगे। बयान में कहा गया, “मेडिकल अपडेट! शुभमन चेन्नई में ही रुकेंगे और मेडिकल टीम की निगरानी में रहेंगे।”

बीमार शुभमन की जगह ईशान किशन कर सकते है ओपनिंग

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप के पहले मैच में भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल की जगह लेफ्ट हैंड के ईशान किशन को टीम में शामिल किया गया था।

हालांकि, अपने पहले वनडे वर्ल्ड कप का पहला मैच खेल रहे ईशान किशन ऑस्ट्रेलिया के सामने कुछ खास नहीं कर सके और पहले ही गेंद पर आउट हो गए थे। बरहाल दूसरे मैच में भी कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम ईशान किशन को ही ओपनिंग पर उतार सकती है।

भारत ने अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराया

केएल राहुल केवल तीन रन से शतक नहीं बना पाए लेकिन उनकी और विराट कोहली की बड़ी अर्धशतकीय पारियों से भारत ने शुरुआती झटकों के बावजूद रविवार को यहां ऑस्ट्रेलिया को 52 गेंद शेष रहते हुए छह विकेट से हराकर एकदिवसीय विश्व कप में अपने अभियान का शानदार आगाज किया।

राहुल ने विजयी छक्का लगाया जिससे उनका स्कोर 97 रन पर पहुंचा। अपनी इस नाबाद पारी के लिए राहुल ने 115 गेंद खेली तथा आठ चौके और दो छक्के लगाए।

Advertisement
First Published - October 9, 2023 | 5:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement