facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Pakistan Squad World Cup 2023: चोटिल नसीम बाहर, हसन अली को मिली टीम में जगह

Advertisement

बीस वर्षीय नसीम एशिया कप में भारत के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान चोटिल हो गए थे।

Last Updated- September 22, 2023 | 2:18 PM IST
pak bowler Naseem Shah

World Cup 2023: युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह कंधे की चोट के कारण अगले महीने से शुरू होने वाले विश्व कप के लिए पाकिस्तान की अंतिम 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं बना पाए। मुख्य चयनकर्ता इंजमाम उल हक ने कहा कि नसीम शाह की जगह अनुभवी तेज गेंदबाज हसन अली को टीम में लिया गया है। बीस वर्षीय नसीम एशिया कप में भारत के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान चोटिल हो गए थे।

उन्हें ऑपरेशन करवाने की सलाह दी गई है तथा उनके तीन या चार महीने में फिट होने की संभावना है। इंजमाम ने तीन रिजर्व खिलाड़ियों की घोषणा भी की जो टीम के साथ दौरा करेंगे। इनमें विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद हारिस, स्पिनर अबरार अहमद और तेज गेंदबाज जमान खान शामिल हैं। किसी खिलाड़ी के चोटिल होने पर इनके नाम पर विचार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : Ind vs Aus 1st ODI: इंडियन टाइगर्स से हमेशा आगे रहे हैं ऑस्ट्रेलियाई कंगारू, कब और कहां देखें लाइव मैच

इंजमाम ने संवाददाताओं से कहा,‘‘नसीम शाह के चोटिल होने के कारण हमें टीम में बदलाव करने के लिए मजबूर होना पड़ा। हाल में एशिया कप के दौरान हमारे कुछ खिलाड़ी चोटिल हो गए थे लेकिन मुझे यह साझा करते हुए खुशी हो रही है कि यह सब खिलाड़ी अब फिट हैं और इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं।’’

उन्होंने कहा,‘‘मुझे पूरा विश्वास है कि यह टीम विश्व कप ट्रॉफी पाकिस्तान ला सकती है तथा अपने शानदार प्रदर्शन से देश को गौरवान्वित कर सकती है। यह समय टीम का समर्थन करने का है।’’ पाकिस्तान विश्व कप से पहले 29 सितंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ और तीन अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगा। विश्व कप में उसका पहला मैच छह अक्टूबर को नीदरलैंड से होगा।

विश्व कप के लिए पाकिस्तान की टीम इस प्रकार है: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उप-कप्तान), मुहम्मद रिजवान, इमाम-उल-हक, अब्दुल्ला शफीक, सऊद शकील, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, इफ्तिखार अहमद, मुहम्मद नवाज, मुहम्मद वसीम जूनियर, आगा सलमान, शाहीन शाह अफरीदी, ओसामा मीर। रिजर्व खिलाड़ी : मुहम्मद हारिस, अबरार अहमद, ज़मान खान।

Advertisement
First Published - September 22, 2023 | 2:18 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement