facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत-ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट विश्व कप फाइनल को रिकॉर्ड 30 करोड़ लोगों ने टीवी पर देखा: डिज्नी स्टार

Advertisement

डिज्नी+हॉटस्टार ने पूरे World Cup टूर्नामेंट में अपना ही रिकॉर्ड पांच बार तोड़ा और फाइनल मैच में एक वक्त में अधिकतम 5.9 करोड़ दर्शकों का आंकड़ा हासिल किया।

Last Updated- November 23, 2023 | 7:46 PM IST
World Cup final, Ind vs Aus

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट विश्व कप फाइनल मैच के सीधे प्रसारण को टेलीविजन पर 30 करोड़ से अधिक दर्शकों ने देखा। डिज्नी स्टार ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि इसके साथ ही यह अबतक का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला मैच बन गया।

आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप के आधिकारिक प्रसारणकर्ता डिज्नी स्टार ने बार्क के आंकड़ों का हवाला देते हुए एक बयान में कहा कि टूर्नामेंट ने पहली बार 50 करोड़ से अधिक दर्शकों की संख्या को पार किया।

विश्व कप का सजीव प्रसारण 51.8 करोड़ टीवी दर्शकों ने देखा। बयान में कहा गया कि टूर्नामेंट के लाइव टीवी प्रसारण को कुल 422 अरब मिनट तक देखा गया, जिससे यह सबसे ज्यादा देखा जाने वाला आईसीसी विश्व कप बन गया।

कंपनी ने कहा, ‘‘30 करोड़ से अधिक प्रशंसकों ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मैच का टीवी पर सीधा प्रसारण देखा, जिससे यह अब तक का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला मैच बन गया।’’

किसी एक वक्त में सबसे अधिक दर्शक संख्या के लिहाज से फाइनल मैच ने 13 करोड़ आंकड़ा छुआ, जबकि भारत बनाम पाकिस्तान मैच में यह संख्या 7.5 करोड़ थी। फाइनल मैच में भारत ऑस्ट्रेलिया से छह विकेट से हार गया।

इसके अलावा कंपनी ने कहा कि उसकी स्ट्रीमिंग शाखा डिज्नी+हॉटस्टार ने पूरे टूर्नामेंट में अपना ही रिकॉर्ड पांच बार तोड़ा और फाइनल मैच में एक वक्त में अधिकतम 5.9 करोड़ दर्शकों का आंकड़ा हासिल किया।

Advertisement
First Published - November 23, 2023 | 7:46 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement