facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

विराट कोहली बने वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, सचिन का महारिकॉर्ड तोड़ा

Advertisement

कोहली के मौजूदा कैलेंडर ईयर में 6 शतक हो गए हैं।

Last Updated- November 15, 2023 | 5:32 PM IST
With a valuation of $176.9 million, the making of a 'Virat' brand

विराट कोहली ने आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ जैसे ही शतक पूरा किया, इतिहास रच दिया। विराट कोहली का यह वनडे में 50वां शतक था। वह वनडे में 50 शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

उनके पहले सचिन तेंदुलकर के नाम 49 वनडे शतक थे। कोहली के शतक के साथ पूरा मैदान जश्न में डूब गया।

वर्ल्ड कप में कोहली का पांचवां शतक

इसके अलावा वर्ल्ड कप में उनका यह 5वां शतक था। रोहित शर्मा वर्ल्ड कप में 7 शतकों के साथ टॉप पर हैं।

सचिन तेंदुलकर ने जब रिटायरमेंट लिया था और उनसे पूछा गया था कि उनका रिकॉर्ड कौन तोड़ेगा, तो उन्होंने विराट कोहली और रोहित शर्मा का नाम लिया था। बहरहाल, करीब 10 साल बाद कोहली ने उस भविष्यवाणी को साकार कर दिया है।

कैलेंडर ईयर में शतकों के मामले में भी तूफानी 

कोहली के मौजूदा कैलेंडर ईयर में 6 शतक हो गए हैं। जिस तरह की फॉर्म में वह चल रहे हैं, उसे देखते हुए वह कैलेंडर ईयर में भी सबसे ज्यादा शतकों का रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

Also Read: वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज बने रोहित शर्मा

इसके पहले उन्होंने कैलेंडर ईयर में 6 शतक साल 2017 और 2018 में बनाए थे। साथ ही न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप में शतक बनाने वाले वह दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं। उनके पहले सुनील गावस्कर ने उस कारनामे को अंजाम दिया था।

खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने 43.3 ओवर में 325/1 का स्कोर खड़ा कर लिया है। विराट कोहली 115 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि श्रेयस अय्यर 77 रन बनाकर खेल रहे हैं।

इससे पहले रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने तूफानी शुरुआत दी। रोहित 29 गेंदों में 47 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, गिल 65 गेंदों में 79 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए।

Advertisement
First Published - November 15, 2023 | 5:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement