facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

World Cup 2023: एक और उलटफेर, नीदरलैंड ने साउथ अफ्रीका को 38 रन से हराया

Advertisement

गौर करने वाली बात है कि इस टूर्नामेंट का यह दूसरा बड़ा उलटफेर है। अभी कुछ दिन पहले इसी अंदाज में अफगानिस्तान ने गत वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड को हराया था।

Last Updated- October 18, 2023 | 8:17 PM IST
ICC Cricket World Cup: SA vs NL

वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) के दूसरे उलटफेर में आज धर्मशाला में नीदरलैंड ने साउथ अफ्रीका को 38 रन से हरा दिया। नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स को उनके शानदार 78 रन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

नीदरलैंड ने इस जीत के साथ टूर्नामेंट में जान फूंक दी है। यह जीत केवल नीदरलैंड के लिए महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि अपने दो-दो मैच हार चुकीं ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के लिए भी है।

गौर करने वाली बात है कि इस टूर्नामेंट का यह दूसरा बड़ा उलटफेर है। अभी कुछ दिन पहले इसी अंदाज में अफगानिस्तान ने पूर्व वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड को हराया था।

पॉइंट टेबल हुई दिलचस्प

नीदरलैंड की जीत के साथ पॉइंट टेबल खासी दिलचस्प हो चली है। साउथ अफ्रीका इस हार के साथ तीसरे नंबर पर तो है लेकिन अब उनका रन रेट पहले की तरह 2 से ऊपर नहीं बल्कि +1.076 हो चला है, यह भारत और न्यूजीलैंड से कम है। ऐसे में रन रेट आने वाले मैचों में खासा महत्वपूर्ण हो सकता है।

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया भी अपने दो-दो मैच हारने के बाद टूर्नामेंट में वापसी का रास्ता खोज रही हैं। यह हार उनके लिए किसी संजीवनी से कम नहीं होगी। अगर वे आने वाले मैचों में लगातार जीत हासिल कर पाते हैं, तो साउथ अफ्रीका के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं।

नीदरलैंड ने दिखाया दम

नीदरलैंड ने बारिश से बाधित इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 43 ओवर में 8 विकेट पर 245 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में साउथ अफ्रीका 42.5 ओवर में 207 रन पर ऑलआउट हो गई।

नीदरलैंड के लिए कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने सबसे ज्यादा 78 रन बनाए। उनके अलावा वान डर मर्वे ने 29 रन और आर्यन दत्ता ने धुआँधार 9 गेंदों में नाबाद 23 रन बनाए। साउथ अफ्रीका की तरफ से लुंगी एनगिडी, मार्को यान्सन और रबाडा को 2-2 विकेट मिले।

वहीं जबाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका शुरू से ही असहज दिखी और उन्होंने निश्चित अंतराल में विकेट गंवाए। डेविड मिलर ने सबसे ज्यादा 43, केशव महाराज ने 40, हेनरिक क्लासेन ने 28, और काएट्जी ने 22 रन बनाए। लोगन वन बीक ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके। उनके अलावा पॉल वन मीकरन, रॉल्फ वान डर मर्वे, और बास डे लीडे ने 2-2 विकेट झटके।

Advertisement
First Published - October 17, 2023 | 11:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement