facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

World Cup 2023 Final: देश हमेशा आपके साथ खड़ा है – प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय क्रिकेट टीम की हौसला अफजाई की

Advertisement

प्रधानमंत्री वीडियो में कप्तान रोहित शर्मा और बल्लेबाज विराट कोहली का हाथ पकड़कर उनसे कहते नजर आ रहे हैं, ‘‘आप 10 मैच जीतने के बाद यहां तक पहुंचे हैं। यह सब होता रहता है।’’

Last Updated- November 21, 2023 | 2:07 PM IST
ICC WC 2023: PM Modi meets Indian cricketers
ICC WC 2023: PM Modi meets Indian cricketers

विश्व कप क्रिकेट के फाइनल मुकाबले के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों से मुलाकात की और लगातार 10 जीत दर्ज करने के लिए टीम की सराहना की।

उन्होंने इस दौरान खिलाड़ियों की हौसला अफ़ज़ाई की और उन्हें एक-दूसरे को प्रेरित करने को कहा। अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मैच के तुरंत बाद टीम के साथ अपनी मुलाकात का एक संक्षिप्त वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘भारत आज और हमेशा उनके साथ खड़ा है।’’

प्रधानमंत्री वीडियो में कप्तान रोहित शर्मा और बल्लेबाज विराट कोहली का हाथ पकड़कर उनसे कहते नजर आ रहे हैं, ‘‘आप 10 मैच जीतने के बाद यहां तक पहुंचे हैं। यह सब होता रहता है।’’

यह भी पढ़ें : World Cup 2023, Ind vs Aus: विश्व कप फाइनल हारने के बाद शाहरुख खान ने बढ़ाया टीम इंडिया का हौसला

उन्होंने कहा, ‘‘मुस्कुराइए, देश आपको देख रहा है।’’ मोदी ने प्रतियोगिता में सबसे प्रभावशाली प्रदर्शन करने वाले भारत के गेंदबाज मोहम्मद शमी को गले लगाया और कहा कि उन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने अन्य खिलाड़ियों और टीम के कोच राहुल द्रविड़ से भी बातचीत की।

उन्होंने टीम के सदस्यों से कहा कि वे जब भी दिल्ली आएं तो उनसे जरूर मिलें। लीग मैचों में ऑस्ट्रेलिया सहित अपने सभी प्रतिद्वंद्वियों को बिना किसी परेशानी के हराने के बाद विश्व कप जीतने के प्रबल दावेदार के रूप में देखा जा रहा भारत, रविवार को फाइनल मैच में पैट कमिंस की अगुवाई वाली टीम से छह विकेट से हार गया।

Advertisement
First Published - November 21, 2023 | 2:06 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement