facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

World Cup 2023, IND v PAK: भारत के खिलाफ हार पीड़ादायक थी लेकिन यह दुनिया का अंत नहीं- हसन अली

Advertisement

हसन ने स्वीकार किया कि पाकिस्तान की गेंदबाजी पारंपरिक रूप से उनका मजबूत पक्ष है लेकिन इस टूर्नामेंट में अब तक इस विभाग में अच्छा प्रदर्शन नहीं हुआ है।

Last Updated- October 19, 2023 | 8:54 PM IST
Defeat against India was painful but not the end of the world: Hasan Ali

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली ने भारत के खिलाफ हार को ‘पीड़ादायक’ बताया लेकिन कहा कि टीम आगे बढ़ चुकी है और अब उसका ध्यान शुक्रवार को यहां आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले विश्व कप मुकाबले पर है।

भारत ने अहमदाबाद में पाकिस्तान को सात विकेट से हरा दिया था और हसन को उम्मीद है कि वे पांच बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।

हसन ने मैच की पूर्व संध्या पर प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘यह पीड़ादायक थी (भारत के खिलाफ हार)। लेकिन यह दुनिया का अंत नहीं है। हमारा वाहन (टीम) अच्छे से आगे बढ़ रहा था लेकिन भारत के खिलाफ यह रुक गया। लेकिन आगे कई अन्य बड़े पड़ाव हैं।’ इस तेज गेंदबाज ने कहा कि भारत के खिलाफ हार के बाद टीम एक साथ बैठी और ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ किए जाने वाले सुधारों पर विचार किया।

हसन ने कहा, ‘हम एक साथ बैठे और स्वस्थ चर्चा की। हमने उन चीजों पर चर्चा की जिनमें सुधार की जरूरत है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना आसान नहीं होगा लेकिन हम भी एक बड़ी टीम हैं। हम विश्व कप जीतने आए हैं और अच्छा क्रिकेट खेलने की कोशिश कर रहे हैं।’

हसन ने स्वीकार किया कि पाकिस्तान की गेंदबाजी पारंपरिक रूप से उनका मजबूत पक्ष है लेकिन इस टूर्नामेंट में अब तक इस विभाग में अच्छा प्रदर्शन नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, ‘भारत के खिलाफ हमारी गेंदबाजी अच्छी नहीं रही। भारत बनाम पाकिस्तान मैच ऐसा है जो आपका करियर बना भी सकता है और बिगाड़ भी सकता है। यह सच्चाई है।’

हसन ने कहा कि पाकिस्तान टीम को टूर्नामेंट के दौरान अपने प्रशंसकों की कमी खल रही है क्योंकि टीम के कई समर्थकों को अब तक भारत का वीजा नहीं मिला है। उन्होंने कहा, ‘बेशक हमें अपने प्रशंसकों की कमी खल रही है लेकिन यह हमारे नियंत्रण में नहीं है कि प्रशंसक यहां हैं या नहीं। एक पेशेवर के तौर पर हमें क्रिकेट पर ध्यान देना चाहिए।’

हसन ने व्यंग्यपूर्ण मुस्कान के साथ कहा, ‘जब से आप (पाकिस्तानी पत्रकार) आए हैं हमारे प्रशंसक बढ़ गए हैं। आपको वीजा मिल गया है – हमारे 40 प्रशंसक थे, अब हमारे 43 – 45 – 47 प्रशंसक हैं।’

अगर तेज गेंदबाज नसीम शाह चोट के कारण बाहर नहीं हुए होते तो हसन इस विश्व कप में नहीं खेल रहे होते। उन्होंने खुद को ‘वाइल्डकार्ड’ बताते हुए कहा कि तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी पर ज्यादा दबाव डालना अच्छी बात नहीं है। इस बीच घुटने की चोट से उबर रहे फखर जमां, बुखार से उबर रहे सलमान अली आगा, तेज गेंदबाज हारिस राउफ, लेग स्पिनर उसामा मीर और मध्यक्रम के बल्लेबाज इफ्तिखार अहमद गुरुवार को नेट अभ्यास में शामिल नहीं हुए। शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के लिए मीर को अंतिम एकादश में लेग स्पिनर शादाब खान की जगह खिलाए जाने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - October 19, 2023 | 8:54 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement