facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

World Cup 2023, Ind vs Aus : डिज्नी-हॉटस्टार पर 5.9 करोड़ दर्शकों ने देखा भारत-ऑस्ट्रेलिया का फाइनल मैच

Advertisement

डिज्नी-हॉटस्टार के मुताबिक, इस रिकॉर्ड के साथ ही भारत और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मैच में बना 5.3 करोड़ दर्शकों का रिकॉर्ड भी टूट गया।

Last Updated- November 20, 2023 | 10:20 AM IST
ICC Cricket World Cup 2023 - Final - India v Australia
ICC Cricket World Cup 2023 - Final - India v Australia

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को खेले गए एक दिवसीय क्रिकेट विश्व कप 2023 के फाइनल मैच को डिज्नी-हॉटस्टार पर रिकॉर्ड 5.9 करोड़ दर्शकों ने देखा। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने यह जानकारी दी। डिज्नी-हॉटस्टार के मुताबिक, इस रिकॉर्ड के साथ ही भारत और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मैच में बना 5.3 करोड़ दर्शकों का रिकॉर्ड भी टूट गया।

ओटीटी प्लेटफॉर्म ने एक बयान में कहा, डिज्नी-हॉटस्टार पर फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान दर्शकों की सबसे अधिक संख्या लगभग 5.9 करोड़ दर्ज की गई। बयान के मुताबिक, विश्व कप प्रतियोगिता में भारत बनाम पाकिस्तान के लीग मैच में 3.5 करोड़ दर्शकों ने लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए मैच देखा था।

डिज्नी-हॉटस्टार इंडिया के प्रमुख साजिथ शिवानंदन ने कहा, ”डिज्नी-हॉटस्टार पर 5.9 करोड़ दर्शकों ने फाइनल मैच देखा, जिसने सभी रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के अटूट समर्थन ने हमें लाइव स्पोर्ट्स स्ट्रीमिंग में नयी ऊंचाइयां छूने के लिए लगातार प्रेरित किया है।”

Advertisement
First Published - November 20, 2023 | 10:20 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement