facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

World Cup 2023, Ind vs Pak: Disney+ Hotstar पर 3.5 करोड़ लोगों ने लाइव देखा भारत-पाकिस्तान का मैच

Advertisement

भारत-पाक मैच का प्रसारण प्रमुख मल्टीप्लेक्स कंपनी पीवीआर आईनॉक्स ने भी अपने चुनिंदा सिनेमाघरों में किया।

Last Updated- October 15, 2023 | 11:30 PM IST
ICC World Cup 2023: IND vs PAK

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 में शनिवार को खेले गए भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान ओटीटी (ओवर-द-टॉप) मंच डिज्नी+ हॉटस्टार एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने में सफल रहा क्योंकि इसके मंच पर करीब 3.5 करोड़ लोगों ने मैच देखा।

इसके साथ ही इसने इस साल की शुरुआत में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए आईपीएल के फाइनल मुकाबले के दौरान जियो सिनेमा पर मैच देखने वाले 3.2 करोड़ दर्शकों के आंकड़े को पार कर लिया। डिज्नी स्टार के पास मैच के विशेष प्रसारण और मीडिया अधिकार हैं।

भारत-पाक मैच का प्रसारण प्रमुख मल्टीप्लेक्स कंपनी पीवीआर आईनॉक्स ने भी अपने चुनिंदा सिनेमाघरों में किया। डिज्नी+हॉटस्टार इंडिया प्रमुख सजित शिवनंदन ने कहा, ‘हम अपने दर्शकों को बेहतर अनुभव देना जारी रखेंगे और इसके साथ ही हम दर्शकों का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं जो भारत-पाकिस्तान मैच देखने के लिए डिज्नी+हॉटस्टार पर मैच देखने के लिए आए।‘

यह भी पढ़ें : ICC World Cup 2023, IND vs PAK: भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराया, 8.0 हुआ रिकॉर्ड

मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर डिज्नी स्टार ने किया। उन्होंने कहा, ‘एशिया कप 2023 में प्रशंसकों की तरफ से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी और भारत- पाकिस्तान मैच को करीब 2.8 करोड़ दर्शकों ने और भारत-श्रीलंका मैच को करीब 2.2 करोड़ लोगों ने देखा था।’

एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच से पहले भारत-न्यूजीलैंड के बीच क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल मैच के दौरान डिज्नी+हॉटस्टार के दर्शकों की संख्या 2.53 करोड़ हो गई। पीवीआर ऑइनॉक्स ने देश भर के 40 शहरों में मैच दिखाए जिनमें मुंबई, दिल्ली-एनसीआर, कोलकाता, अहमदाबाद, पुणे, जयपुर, इंदौर, वडोदरा, सूरत, गोवाहाटी, गोवा, नागपुर, लखनऊ, चंडीगढ़ और त्रिवेंद्रम जैसी जगहें शामिल हैं।

पीवीआर-आइनॉक्स के सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौतम दत्ता ने कहा, ‘हम अपनी सामग्री की पेशकश में नयापन ला रहे हैं और इस पहल में विश्व कप मैचों का प्रसारण अहम है। हमें पूरी उम्मीद है कि खेल का अनुभव लेने के लिए लोग हमारे मल्टीप्लेक्स में भी आएंगे।’

Advertisement
First Published - October 15, 2023 | 9:37 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement