facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

World Cup 2023: क्रिकेट विश्व कप मैच का आयोजन करने वाले शहरों में होटल कमरों के किराए में कई गुना उछाल

Advertisement

मेकमाईट्रिप, ओयो और यात्रा ऑनलाइन के बुकिंग रुझानों के अनुसार, अहमदाबाद, हैदराबाद, बेंगलुरु, दिल्ली, कोलकाता और धर्मशाला में होटलों की मांग बढ़ी है।

Last Updated- October 01, 2023 | 10:47 PM IST
ICC World Cup

भारत में अगले सप्ताह शुरू हो रहे क्रिकेट विश्व कप प्रतियोगिता का बुखार सभी पर चढ़ने लगा है। विश्व कप के दौरान क्रिकेट मैच का आयोजन करने वाले शहरों में होटल बुकिंग बढ़ रही है, जिससे कमरों के किराये में कई गुना का उछाल देखने को मिल रहा है।

विशेषकर ऐसे शहरों में कमरों के किराये में भारी उछाल आया है जहां भारत के मैच हैं। यात्रा और आतिथ्य क्षेत्र की कंपनियों ने यह जानकारी दी।

मेकमाईट्रिप, ओयो और यात्रा ऑनलाइन के बुकिंग रुझानों के अनुसार, अहमदाबाद, हैदराबाद, बेंगलुरु, दिल्ली, कोलकाता और धर्मशाला में होटलों की मांग बढ़ी है। मेकमाईट्रिप के सह-संस्थापक और समूह मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) राजेश मागो ने कहा, “भारतीय क्रिकेट टीम को जहां खेलना है, उन सभी शहरों में होटल और होमस्टे सहित आवास सुविधाओं की बुकिंग में अब उल्लेखनीय वृद्धि देखी जा रही है।”

यह भी पढ़ें : ICC World Cup Full Squad List: सभी देशों की टीम का हुआ ऐलान, यहां देखें खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट

उन्होंने कहा कि अहमदाबाद में मैच वाले दिन बुकिंग ऊंची बनी हुई है, जिसमें होटल और होमस्टे की बुकिंग में अगस्त में दैनिक औसत बुकिंग की तुलना में 200 प्रतिशत वृद्धि देखी गई। मागो ने कहा, “इसी तरह, धर्मशाला में मैच वाले दिन बुकिंग अगस्त की औसत दैनिक बुकिंग का 605 प्रतिशत हो गई है।”

उन्होंने कहा, “इस बीच, लखनऊ में भारत के मैच वाले दिन दरें औसत दैनिक बुकिंग से 50 प्रतिशत अधिक हैं। जैसे-जैसे मैच के दिन नजदीक आ रहे हैं, होटल कमरों का किराया और बढ़ने की उम्मीद है।’’

ओयो के प्रवक्ता ने कहा, “हम विश्वकप के मेजबान शहरों, विशेषकर अहमदाबाद, हैदराबाद, बेंगलुरु, दिल्ली और कोलकाता में मांग में सामान्य से ज्यादा उछाल देख रहे हैं।” उन्होंने कहा, “विश्व कप कार्यक्रम की घोषणा के बाद अक्टूबर और नवंबर के लिए बुकिंग में 777 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ अहमदाबाद सबसे आगे है।”

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 का पहला मैच पांच अक्टूबर को गत चैंपियन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा। यहीं पर 14 अक्टूबर को ‘बहुप्रतीक्षित’ भारत बनाम पाकिस्तान मैच भी होगा।

यह भी पढ़ें : ICC World Cup : 1975 से लेकर 2019 तक, जानें पिछले 12 वर्ल्ड कप में किन-किन देशों के नाम रही ट्रॉफी

प्रतियोगिता का फाइनल भी 19 नवंबर को यहीं खेला जाएगा। ओयो के प्रवक्ता ने कहा कि हैदराबाद, बेंगलुरु और दिल्ली में भी क्रमशः 102 प्रतिशत, 81 प्रतिशत और 39 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। यात्रा ऑनलाइन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (उड़ान और होटल कारोबार) भरत मलिक ने कहा, “आवास की मांग अभूतपूर्व स्तर पर पहुंच गई है, जिससे कीमतें भी बढ़ गई हैं।

इसके अलावा, मैचों की मेजबानी करने वाले प्रमुख स्थलों के लिए हवाई किराये में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।” उन्होंने कहा कि मैच वाले दिनों पर हवाई किराये में दो-तीन गुना वृद्धि हुई है जबकि चार-पांच सितारा होटलों का किराया 10-15 गुना बढ़ गया है। विश्वकप के मेजबान शहरों में तीन-सितारा एवं इससे कम श्रेणी के होटलों में भी कमरों का किराया दोगुना तक हो गया है।

Advertisement
First Published - October 1, 2023 | 3:35 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement