facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

World Cup 2023: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज Tim Southee के अंगूठे की होगी सर्जरी,  विश्वकप में खेलने पर फैसला अगले सप्ताह

Advertisement

इंग्लैंड के खिलाफ चौथे एकदिवसीय मैच में कैच लेने के प्रयास में Tim Southee के दाएं हाथ के अंगूठे में चोट लग गई थी।

Last Updated- September 20, 2023 | 11:59 AM IST
New Zealand pacer Tim Southee

World Cup 2023: न्यूजीलैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज Tim Southee गुरुवार को अपने दाएं हाथ के अंगूठे का ऑपरेशन करवाएंगे तथा उनके भारत में होने वाले विश्व कप में खेलने को लेकर फैसला अगले सप्ताह किया जाएगा। पिछले सप्ताह इंग्लैंड के खिलाफ चौथे एकदिवसीय मैच में कैच लेने के प्रयास में साउदी के दाएं हाथ के अंगूठे में चोट लग गई थी।

न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड को उम्मीद है कि 34 वर्षीय गेंदबाज  Tim Southee पांच अक्टूबर से शुरू होने वाले विश्वकप से पहले ठीक हो जाएगा। उन्होंने कहा,‘‘ हमने फैसला किया कि साउदी के लिए ऑपरेशन करवाना ही सही रहेगा। उनके दाएं हाथ के अंगूठे में पिन या स्क्रू लगाए जाएंगे और अगर यह प्रक्रिया सफल रहती है तो फिर यह सुनिश्चित करना होगा कि वह वापसी पर दर्द को सहन कर सकते हैं या नहीं।’’

यह भी पढ़ें : ICC World Cup: हमारी टीम अच्छी लेकिन वर्ल्ड कप के लिए प्रबल दावेदार नहीं, जानें Kapil Dev ने ऐसा क्यों कहा?

मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप के शुरुआती मैच से पहले न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 29 सितंबर और दो अक्टूबर को अभ्यास मैच खेलेगी। स्टीड ने कहा,‘‘ विश्व कप में हमारा पहला मैच पांच अक्टूबर को इंग्लैंड के खिलाफ है और हमने टीम में उसकी उपलब्धता को लेकर इसी को अपना लक्ष्य बनाया है।’’

कोई भी टीम 28 सितंबर तक विश्वकप के लिए चुनी गई अपनी 15 सदस्यीय टीम में बदलाव कर सकता है। इसके बाद किसी भी तरह के बदलाव के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की अनुमति लेनी होगी।

विश्वकप के लिए चुनी गई न्यूजीलैंड की टीम के पांच खिलाड़ी तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए अभी बांग्लादेश के दौरे पर हैं। इस श्रृंखला का पहला मैच गुरुवार को खेला जाएगा। न्यूजीलैंड के अन्य खिलाड़ी मंगलवार को भारत के लिए रवाना होंगे।

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड कप के करीब चोट लगने का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है: राहुल द्रविड़

Advertisement
First Published - September 20, 2023 | 11:59 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement