facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

World Cup 2023: अब खिलाड़ियों का बड़ा पूल तैयार करना अगला मकसद- Afghanistan coach Jonathan Trott

Advertisement

अफगानिस्तान ने इस विश्व कप में नौ में से चार मैच जीते और पूर्व चैम्पियन इंग्लैंड, श्रीलंका तथा पाकिस्तान जैसी टीमों को हराया ।

Last Updated- November 11, 2023 | 1:28 PM IST
Afghanistan coach Jonathan Trott
Afghanistan coach Jonathan Trott

अफगानिस्तान के कोच जोनाथन ट्रॉट ने हाथ आये मौके गंवाने पर दुख जताया लेकिन उन्हें विश्व कप में टीम के प्रदर्शन पर फख्र है और उम्मीद है कि भविष्य में खिलाड़ियों का बड़ा पूल तैयार होगा ।

अफगानिस्तान ने इस विश्व कप में नौ में से चार मैच जीते और पूर्व चैम्पियन इंग्लैंड, श्रीलंका तथा पाकिस्तान जैसी टीमों को हराया । इसके अलावा आस्ट्रेलिया को हराने के करीब पहुंची लेकिन दक्षिण अफ्रीका से पांच विकेट से हारकर विश्व कप से बाहर हो गई ।

ट्रॉट ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ बांग्लादेश से पहला मैच हारने के बाद हमने चार मैच जीते । वैसे आज यहां बैठकर ऐसा लग रहा है कि कुछ मैच ऐसे भी थे जो हम जीत सकते थे । एक कोच के तौर पर और टीम के सदस्य के तौर पर मैं इससे दुखी हूं ।’’

यह भी पढ़ें : SA vs AFG, WC 2023: दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को पांच विकेट से हराया

गेंदबाजी हमेशा से अफगानिस्तान की ताकत रही है लेकिन इस बार बल्लेबाजों ने भी उम्दा प्रदर्शन किया । ट्रॉट ने कहा ,‘‘ आम तौर पर कहा जाता है कि गेंदबाजी हमारी ताकत होगी । इसलिये गेंदबाजों पर दबाव डाला जाता है लेकिन इस विश्व कप में बल्लेबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है ।’’

अफगानिस्तान के इब्राहिम जदरान (376), अजमत उमरजई (353) , रहमत शाह (320) और कप्तान हशमतुल्लाह (310) ने शानदार प्रदर्शन किया । उमरजई की तारीफ करते हुए ट्रॉट ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आईपीएल नीलामी में उनका नाम देखने को मिलेगा । उन्होंने कहा ,‘‘ अजमत जैसे कई प्रतिभावान खिलाड़ी हैं जो मेहनती और अनुशासित भी है । मुझे उम्मीद है कि आईपीएल नीलामी में उसका नाम देखने को मिलेगा ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ यह पहली बार है कि जब हम हालात के अनुरूप टीम चुनने की स्थिति में थे । फ्रेंचाइजी क्रिकेट से काफी खिलाड़ी आ रहे हैं । अब अगला लक्ष्य बड़ा पूल तैयार करना है । भविष्य उज्जवल लग रहा है और हमारा काम खिलाड़ियों को तैयार करके यह सुनिश्चित करना है कि हमारा क्रिकेट सही दिशा में जा रहा है ।’’

Advertisement
First Published - November 11, 2023 | 1:27 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement