facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

World Cup: न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया, PAK के लिए मुश्किल हुई सेमीफाइनल की राह

Advertisement

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के आठ आठ अंक हैं जिन्हें न्यूजीलैंड के करीब पहुंचने के लिए चमत्कार ही करना होगा।

Last Updated- November 09, 2023 | 8:58 PM IST

NZ vs SL, World Cup: न्यूजीलैंड ने गुरूवार को यहां ट्रेंट बोल्ट के नयी गेंद से शानदार प्रदर्शन की बदौलत विश्व कप मुकाबले में श्रीलंका को 160 गेंद रहते पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद जीवंत रखीं।

न्यूजीलैंड के टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला करने के बाद बोल्ट और मिशेल सैंटनर ने श्रीलंका को 171 रन पर ढेर करने में मदद की। फिर उसने यह छोटा सा लक्ष्य 23.2 ओवर में पांच विकेट गंवाकर हासिल कर लिया जिसमें डेवोन कॉनवे ने 42 गेंद में 45 रन, डेरिल मिशेल ने 31 गेंद में 43 रन और रचिन रविंद्र ने 34 गेंद में 42 रन का योगदान दिया।

पाकिस्तान-अफगानिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए चमत्कार की जरूरत

न्यूजीलैंड के लिए यह मुकाबला काफी अहम था क्योंकि उसे भारत, दक्षिण अफ्रीका और आस्ट्रेलिया के साथ सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए श्रीलंका के खिलाफ जीत हासिल करने की जरूरत थी। अब उसका नेट रन रेट नौ मैच में 10 अंक से प्लस 0.743 है। उसके बाद पाकिस्तान और अफगानिस्तान के आठ आठ अंक हैं जिन्हें न्यूजीलैंड के करीब पहुंचने के लिए चमत्कार ही करना होगा।

इससे न्यूजीलैंड के अंतिम चार में पहुंचने की पूरी उम्मीद है। अंतिम लीग मैच में पाकिस्तान (प्लस 0.036) शनिवार को इंग्लैंड से भिड़ेगा जबकि अफगानिस्तान (माइनस 0.338) का सामना कल दक्षिण अफ्रीका से होगा।

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज जब क्रीज पर उतरे तो वे इस बात से वाकिफ थे कि उन्हें अन्य दावेदारों से आगे रहने के लिए जल्दी जीत हासिल करनी होगी। उन्होंने श्रीलंकाई गेंदबाजों के खिलाफ तेजी से रन जुटाये जो सही लाइन एवं लेंथ हासिल करने में जूझ रहे थे।

तेज गेंदबाज दुष्मंता चमीरा ने पिच से कुछ फायदा उठाने का प्रयास किया लेकिन इतना काफी नहीं था। रविंद्र ने चमीरा पर एक छक्का और स्पिनर धनजंय डीसिल्वा पर दो छक्के जमाये। कॉनवे हालांकि अर्धशतक से चूक गये और चमीरा की गेंद पर सर्कल में डिसिल्वा को कैच देकर आउट हुए। अहमदाबाद में इंग्लैंड के खिलाफ बड़ा शतक जड़ने के बाद वह अभी तक इस टूर्नामेंट की आठ पारियों में अर्धशतक नहीं जड़ सके हैं।

शानदार फॉर्म में चल रहे रविंद्र भी पचास रन बनाने से महरूम रह गये और महीश तीक्षणा की गेंद पर मिड ऑन पर डिसिल्वा को कैच देकर पवेलियन लौटे। न्यूजीलैंड ने 14वें ओवर में दो विकेट गंवाकर 88 रन बना लिये और उसे नेट रन रेट के हिसाब से तेजी से रन बनाने की जरूरत थी।

दायें हाथ के बल्लेबाज मिशेल चौथे नंबर पर उतरे और उन्होंने तेजी से रन जुटाने के लिए तीक्षणा पर लांग ऑफ में गगनचुंबी छक्का जड़ दिया। मार्क चैपमैन का रन आउट होना निराशाजनक रहा। ग्लेन फिलिप्स 17 और टॉम लैथम दो रन बनाकर नाबाद रहे।

बोल्ट ने 3 और सेंटनर ने 2 विकेट चटके

इससे पहले न्यूजीलैंड के लिये बायें हाथ के तेज गेंदबाज बोल्ट (3/37) और बायें हाथ के स्पिनर सैंटनर (2/22) ने टीम की जरूरत के अनुरूप गेंदबाजी की। सलामी बल्लेबाज कुसल परेरा को एक रन पर विकेटकीपर टॉम लैथम ने जीवनदान दिया था जिन्होंने 28 गेंद में 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। पिछले कुछ मैचों में 35 वर्षीय बोल्ट लय हासिल करने में जूझ रहे थे लेकिन उन्होंने यहां वापसी की।

साउदी ने पहले पाथुम निसाका को आउट किया जिसके बाद बोल्ट ने श्रीलंकाई कप्तान कुसल मेंडिस का विकेट झटका। तीन गेंद के बाद बोल्ट ने फॉर्म में चल रहे सदीरा समरविक्रमा का विकेट झटका। दो ओवर बाद बोल्ट ने चरिथ असालंका को पगबाधा आउट किया जिससे श्रीलंका का स्कोर चार विकेट पर 70 रन हो गया।

एंजेलो मैथ्यूज और धनंजय डिसिल्वा कुछ देर में सैंटनर की स्पिन का शिकार होकर सस्ते में पवेलियन पहुंचे। एक छोर से विकेट गिर रहे थे तो दूसरे छोर पर कुसल परेरा डटे थे और उन्होंने साउदी की गेंदों पर भी काफी अच्छे शॉट लगाये। वह टूनामेंट में केवल आस्ट्रेलिया के खिलाफ ही एक अर्धशतक जड़ पाये हैं और पिछली पांच पारियों में दोहरे अंक तक भी नहीं पहुंच सके।

परेरा तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर कवर ड्राइव से अपने 17वें वनडे अर्धशतक पर पहुंचे, पर उन्हीं का शिकार हो गये। महीश तीक्षणा (नाबाद 38 रन) और दिलशान मधुशंका (18 रन) ने अंतिम विकेट के लिए 43 रन जोड़े जो श्रीलंका की पारी की सबसे बड़ी साझेदारी रही।

Advertisement
First Published - November 9, 2023 | 8:58 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement