facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

World Cup: विराट जन्मदिन… ‘मां’ की नगरी में ‘भगवान’ की बराबरी, कोहली का 49वां शतक

Advertisement

दक्षिण अफ्रीका के साथ खेले जा रहे विश्व कप (World Cup 2023) के लीग मुकाबले में कोहली ने अपने एकदिवसीय करियर का 49वां शतक जड़ा।

Last Updated- November 05, 2023 | 6:24 PM IST
ICC World Cup 2023: Ind vs South Africa

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपने 35वें जन्मदिन पर 49वां शतक लगाया है।

मां काली नगरी कोलकाता के ईडेन गार्डेन में खेले गए मुकाबले में किंग कोहली ने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंडुलकर के वनडे क्रिकेट में 49 शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

दक्षिण अफ्रीका के साथ खेले जा रहे विश्व कप (World Cup 2023) के लीग मुकाबले में कोहली ने अपने एकदिवसीय करियर का 49वां शतक जड़ा। विराट ने खास पारी खेलते हुए 121 गेंदों में नाबाद 101 रन बनाए।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप के मैच में 49वें ओवर में कैगिसो रबाडा की गेंद पर एक रन लेकर कोहली ने वनडे क्रिकेट में 49वां शतक पूरा किया तो पूरा ईडन गार्डन खुशी से झूम उठा। कोहली ने हेलमेट उतारकर दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया और आसमान की ओर देखा।

289वें वनडे मैच की 277वीं पारी में 49वां शतक

विराट कोहली ने अपने 289वें वनडे मैच की 277वीं पारी में 49वां शतक जमाया। तेंदुलकर ने 463 वनडे की 452 पारियों में 49 शतक और 96 अर्धशतक बनाये थे। सचिन के नाम सौ अंतरराष्ट्रीय शतक हैं जबकि कोहली का यह 79वां अंतरराष्ट्रीय शतक है जिन्होंने टेस्ट में 29 और टी20 में भी एक शतक बनाया है।

मैच के बाद कोहली ने कहा, “मैं खेलने का मौका देने और टीम की सफलता में योगदान देने के लिए भगवान का आभारी हूं। इस महान मैदान पर इतनी बड़ी भीड़ के सामने अपने जन्मदिन पर शतक बनाना बहुत अच्छा है।”

स्टार बल्लेबाज ने कहा, “पिच धीमी है, हमारे पास क्वालिटी गेंदबाजी का लाइन-अप भी है, लेकिन हमें कड़ी मेहनत करनी होगी। विकेट अहम होंगे, जल्दी दो विकेट लेने से यह पिच जिस तरह का व्यवहार कर रही है उससे वे दबाव में आ जायेंगे।”

Advertisement
First Published - November 5, 2023 | 5:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement