बैंकिंग व्यवस्था में नकदी करीब 3 महीने बाद अधिशेष की स्थिति में पहुंच गई है। सरकारी खर्च में वृद्धि के कारण भारतीय रिजर्व बैंक ने सोमवार को बाजार से 40,000 करोड़ रुपये से ज्यादा वापस लिए हैं। बहरहाल ट्रेजरी के अधिकारियों ने कहा कि यह स्थिति कम समय के लिए रहने की संभावना है क्योंकि […]
आगे पढ़े
नए ऑर्डर और आउटपुट की वृद्धि में आई सुस्ती के कारण भारत के सेवा क्षेत्र का पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) घटकर 60.6 पर आ गया है। जनवरी में यह 6 माह के उच्च स्तर 61.8 पर था। एचएसबीसी के साथ साझेदारी में एसऐंडपी ग्लोबल द्वारा मंगलवार को जारी सर्वे से यह आंकड़ा सामने आया है। […]
आगे पढ़े
Unemployment Rate: सांख्यिकी मंत्रालय के राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण संगठन ने कहा है कि 15 साल या उससे अधिक उम्र के लोगों की बेरोजगारी दर वर्ष 2023 में घटकर 3.1 प्रतिशत रह गई, जो तीन साल का सबसे निचला स्तर है। राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण संगठन (NSSO) की तरफ से मंगलवार को जारी आवधिक श्रमबल सर्वेक्षण रिपोर्ट […]
आगे पढ़े
Coal Production: भारत ने चालू वित्त वर्ष के पहले 11 महीनों में 88.07 करोड़ टन कोयले का उत्पादन किया है और अब यह एक अरब टन के उत्पादन लक्ष्य से सिर्फ 11.93 करोड़ टन ही दूर है। वित्त वर्ष 2022-23 में देश का कुल कोयला उत्पादन 89.3 करोड़ टन रहा था। चालू वित्त वर्ष 2023-24 […]
आगे पढ़े
Services PMI: कारोबारी गतिविधियों, बिक्री और नौकरियों में नरमी के चलते भारत में फरवरी में सेवा क्षेत्र की वृद्धि सुस्त पड़ गई। एक मासिक सर्वेक्षण में मंगलवार को यह बात कही गई। मौसमी रूप से समायोजित एचएसबीसी इंडिया सेवा व्यवसाय गतिविधि सूचकांक फरवरी में 60.6 रहा, जो इससे पहले जनवरी में 61.8 था। खरीद प्रबंधक […]
आगे पढ़े
आर्थिक मंदी और कमजोर पड़ती कारोबारी धारणा से जूझ रहे चीन ने इस साल पांच प्रतिशत की मामूली आर्थिक वृद्धि का लक्ष्य तय किया है। इसके साथ ही पड़ोसी देश ने बढ़ती बेरोजगारी पर चिंताओं के बीच 1.2 करोड़ नौकरियां पैदा करने का वादा भी किया है। चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग ने देश की […]
आगे पढ़े
अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और विदेशी कोषों की निकासी के चलते रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले दो पैसे गिरकर 82.92 पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से भारतीय मुद्रा को राहत मिली। दूसरी ओर शेयर बाजार में कमजोरी से रुपये को […]
आगे पढ़े
वैश्विक आर्थिक महाशक्ति के रूप में देश की क्षमता पर जोर देते हुए डेलॉयट साउथ एशिया के मुख्य कार्याधिकारी रोमल शेट्टी ने कहा कि निवेशकों को भारत की तीव्र वृद्धि से मिले मौकों का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत अगले 10 से 20 साल तक 10 प्रतिशत की रफ्तार से विकास करेगा। शेट्टी […]
आगे पढ़े
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने सोमवार को कहा कि आरबीआई इंटरनेट बैंकिंग लेनदेन के लिए इंटरऑपरेबिलिटी की अनुमति देने पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि इसे 2024 के अंत तक चालू होने की उम्मीद है। इसका उद्देश्य व्यापारियों द्वारा भुगतान के बाद रकम मिलने में देरी जैसी समस्या को […]
आगे पढ़े
मुद्रास्फीति में लगातार दूसरे साल कमी आ सकती है। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकॉनमी (सीएमआईई) के अनुमान के मुताबिक महंगाई दर 2023-24 के 5.4 फीसदी से गिरकर 2024-25 में 4.3 फीसदी रह सकती है। यह भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा अगले वित्त वर्ष में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित महंगाई दर 4.5 फीसदी रहने के […]
आगे पढ़े