facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

CMIE: रिजर्व बैंक के अनुमान से कम रह सकती है महंगाई दर

Advertisement

India inflation rate: CMIE के 1 मार्च के नोट के मुताबिक आलू, प्याज, टमाटर जैसी सब्जियों की आपूर्ति में कोई व्यवधान न होने के कारण खाद्य महंगाई कम रही।

Last Updated- March 04, 2024 | 10:50 PM IST
India Inflation

मुद्रास्फीति में लगातार दूसरे साल कमी आ सकती है। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकॉनमी (सीएमआईई) के अनुमान के मुताबिक महंगाई दर 2023-24 के 5.4 फीसदी से गिरकर 2024-25 में 4.3 फीसदी रह सकती है। यह भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा अगले वित्त वर्ष में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित महंगाई दर 4.5 फीसदी रहने के अनुमान की तुलना में कम है।

साल 2022-23 में महंगाई दर बढ़कर 6.7 फीसदी हो गई थी, जो 2014-15 सहित 9 साल का सर्वोच्च स्तर है। इस साल जनवरी में महंगाई दर घटकर 5.1 फीसदी पर आई, जो दिसंबर 2023 में 5.7 फीसदी थी। 2023-24 के लिए 5.4 फीसदी महंगाई दर का अनुमान महामारी शुरू होने के बाद सबसे कम सालाना महंगाई दर है।

सीएमआईई के 1 मार्च के नोट के मुताबिक आलू, प्याज, टमाटर जैसी सब्जियों की आपूर्ति में कोई व्यवधान न होने के कारण खाद्य महंगाई कम रही। सीएमआईई के अनुमान के मुताबिक 2024-25 में खाद्य एवं बेवरिज की मंहगाई दर 3.4 फीसदी होगी, जो 2023-24 में 7.1 फीसदी और 2022-23 में 6.7 फीसदी थी।

कपड़ों व फुटवेयर की महंगाई दर 4.1 फीसदी होगी, जो 2023-24 के 4.8 फीसदी से कम है। यह 2022-23 में दशक के सर्वोच्च स्तर 9.5 फीसदी पर थी। कुछ क्षेत्रों में स्थिति उलटी हो सकती है। सीएमआईई के अनुमानों के मुताबिक 2024-25 में 4.5 फीसदी महंगाई के साथ मकानों की लागत बढ़ सकती है। यह 2019-20 के बाद का सर्वोच्च स्तर होगा। साथ ही पान, तंबाकू, नशीले पदार्थों की महंगाई दर 2023-24 के 3.9 फीसदी से बढ़कर 4.7 फीसदी हो सकती है। यह 2022-23 में 2.2 फीसदी थी।

थिंक टैंक को उम्मीद है कि प्रमुख महंगाई दर (खाद्य, ईंधन और बिजली को छोड़कर) 2024-25 में 5फीसदी पर पहुंचेगी, जो 2023-24 में 4.5 फीसदी थी। इस विविध समूह में वस्तुएं एवं सेवाएं, स्वास्थ्य, परिवहन और संचार, रिक्रिएशन और मनोरंजन, शिक्षा, पर्सनल केयर और इफेक्ट्स शामिल हैं। विविध श्रेणी के समूह में शामिल वस्तुओं की महंगाई दर 2024-25 में बढ़कर 5.5 प्रतिशत होने की संभावना है, जो 2023-24 में 4.6 प्रतिशत रहने का अनुमान है। यह 2022-23 में 6.3 प्रतिशत थी।

Advertisement
First Published - March 4, 2024 | 10:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement