facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

देश की तीव्र वृद्धि के मौकों का फायदा उठाएं निवेशक : डेलॉयट

Advertisement

India Economic Growth : भारत अगले 10-20 साल तक 10% की दर से बढ़ेगा: डेलॉयट साउथ एशिया के सीईओ रोमल शेट्टी

Last Updated- March 04, 2024 | 11:12 PM IST
Deloitte's Romal Shetty- डेलॉयट रोमल शेट्टी

वैश्विक आर्थिक महाशक्ति के रूप में देश की क्षमता पर जोर देते हुए डेलॉयट साउथ एशिया के मुख्य कार्याधिकारी रोमल शेट्टी ने कहा कि निवेशकों को भारत की तीव्र वृद्धि से मिले मौकों का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत अगले 10 से 20 साल तक 10 प्रतिशत की रफ्तार से विकास करेगा।

शेट्टी ने सोमवार को बेंगलूरु में आयोजित आयोजित वर्ल्ड ट्रेड सेंटर एसोसिएशन (डब्ल्यूटीसीए) के 54वें ग्लोबल बिजनेस फोरम में कहा ‘चीन के बाहर केवल एक ही ऐसा देश है, जो घरेलू खपत और निर्यात खपत दोनों के पैमाने से मुकाबला कर सकता है। सभी व्यापक आर्थिक संकेतकों के मद्देनजर भारत अगले 10 से 20 साल में लगभग 10 प्रतिशत की दर से बढ़ेगा और साल 2047 तक हम एक विकसित देश होंगे।’

ग्लोबल बिजनेस फोरम में शेट्टी ने ‘ईपीआईसी : नवाचार और सहयोग के जरिये प्रगति को सशक्त बनाना’ विषय पर जोर दिया। उन्होंने उल्लेखनीय सुधार के साथ-साथ पिछले कुछ वर्षों के दौरान वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत के योगदान के बारे में बात की।

शेट्टी ने कर्नाटक को निवेश के अवसर के रूप में देखने की जरूरत के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा ‘बेंगलूरु चौथा सबसे बड़ा प्रौद्योगिकी केंद्र है। इसके अतिरिक्त इसमें शीर्ष स्तर के पेशेवर कॉलेजों के साथ अत्याधुनिक अवसर हैं तथा जनरल AI में प्रतिभा बेंगलूरु से निकलेगी।

Advertisement
First Published - March 4, 2024 | 11:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement