facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Coal Production: चालू वित्त वर्ष में अब तक 88.07 करोड़ टन कोयले का उत्पादन

Advertisement

Coal Production: चालू वित्त वर्ष 2023-24 के लिए सरकार ने एक अरब टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य रखा हुआ है।

Last Updated- March 05, 2024 | 4:49 PM IST
Coal import

Coal Production: भारत ने चालू वित्त वर्ष के पहले 11 महीनों में 88.07 करोड़ टन कोयले का उत्पादन किया है और अब यह एक अरब टन के उत्पादन लक्ष्य से सिर्फ 11.93 करोड़ टन ही दूर है। वित्त वर्ष 2022-23 में देश का कुल कोयला उत्पादन 89.3 करोड़ टन रहा था। चालू वित्त वर्ष 2023-24 के लिए सरकार ने एक अरब टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य रखा हुआ है।

कोयला मंत्रालय ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि अप्रैल, 2023 से फरवरी, 2024 के दौरान देश का कुल कोयला उत्पादन 12 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 88.07 करोड़ टन (अनुमानित) हो गया। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा 78.53 करोड़ टन था। इस दौरान फरवरी महीने में कोयला उत्पादन 12 प्रतिशत बढ़कर 9.66 करोड़ टन हो गया, जो एक साल पहले 8.63 करोड़ टन था।

Also read: Bloomberg Index में शामिल होंगे भारत के FAR बॉन्ड, विदेशी निवेश को मिलेगा बढ़ावा

मंत्रालय ने कहा कि पिछले महीने सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) का उत्पादन एक साल पहले के 6.87 करोड़ टन से आठ प्रतिशत बढ़कर 7.47 करोड़ टन (अनुमानित) हो गया। चालू वित्त वर्ष में फरवरी तक कुल कोयला लदान 11 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 88.24 करोड़ टन हो गया, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 79.44 करोड़ टन था। भारत दुनिया में कोयले के शीर्ष पांच उत्पादकों एवं उपयोगकर्ताओं में से एक है।

Advertisement
First Published - March 5, 2024 | 4:49 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement