facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: 15 अक्टूबर को जारी होगी कांग्रेस के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, CM बघेल ने बताई रणनीति

Advertisement

Chhattisgarh Assembly Elections: बघेल ने रमन सिंह पर भी निशाना साधते हुए कहा, ‘यह भाजपा नहीं बल्कि रमन सिंह और उनकी टीम चुनाव लड़ रही है।

Last Updated- October 14, 2023 | 7:26 PM IST
Chhattisgarh Assembly Elections: Congress will release the first list of candidates on October 15, CM Baghel targets Raman Singh
PTI

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को कहा कि अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के उम्मीदवारों की पहली सूची रविवार यानी 15 अक्टूबर को जारी की जाएगी।

बघेल ने यहां संवाददाताओं से बातचीत करते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) पर छत्तीसगढ़ में ‘B’ टीम के रूप में काम करने और राज्य में सत्ताधारी दल में सेंध लगाने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

दो चरणों में होगा चुनाव, जानें तारीख

छत्तीसगढ़ में दो चरणों में सात नवंबर और 17 नवंबर को मतदान होगा जबकि वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।

बघेल ने कहा, ‘नौ दिवसीय नवरात्रि उत्सव कल से शुरू होने जा रहा है। मैं सभी को अग्रिम शुभकामनाएं देता हूं। कल हमारी पार्टी के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की जाएगी।’

जब उनसे पूछा गया कि क्या सभी 90 उम्मीदवारों की घोषणा रविवार को की जाएगी तब उन्होंने कहा, ‘नहीं, यह पहली लिस्ट होगी। दूसरे चरण के लिए एक और लिस्ट बाद में जारी की जाएगी।’

रमन सिंह के खिलाफ कौन होगा कांग्रेस प्रत्याशी?

राजनांदगांव सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के खिलाफ उम्मीदवार उतारने की पार्टी की रणनीति के बारे में पूछे जाने पर बघेल ने कहा, ‘उम्मीदवारों की सूची आने के बाद पार्टी अपनी रणनीति का खुलासा करती है। लिस्ट जारी होने के बाद पता चलेगा कि रमन सिंह के खिलाफ कौन चुनाव लड़ेगा।’

पहले चरण में होने वाले चुनावों में भाजपा के पाले में सिर्फ एक सीट

पहले चरण में राज्य के 20 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान होगा। इनमें से 19 पर कांग्रेस का कब्जा है।

भाजपा के पास एक सीट (राजनांदगांव) है जिसका प्रतिनिधित्व रमन सिंह कर रहे हैं। वर्ष 2018 में पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने राजनांदगांव से करुणा शुक्ला को मैदान में उतारा था, जो भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुईं थीं। इस चुनाव में शुक्ला सिंह से 16,933 मतों के अंतर से हार गई थीं।

शुक्ला की 2021 में मृत्यु हो गई। जब बघेल से पूछा गया कि क्या भाजपा चुनाव में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) और छोटे दलों का फायदा उठाने की कोशिश कर रही है, तब उन्होंने कहा, ”आपको ‘क्रोनोलॉजी’ को समझना होगा। एक ओर अमित जोगी अदालत में मामला दायर करते हैं, दूसरी ओर उन्हें सुरक्षा भी मिल जाती है।”

टूट गया है BSP और JCC का गठबंधन

जेसीसी (जे) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का गठबंधन टूट गया है। बसपा ने अब गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के साथ गठबंधन कर लिया है। बसपा भाजपा की गोद में बैठी है। आप पार्टी भी यहां ‘B’ टीम है और कांग्रेस को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है।’

उन्होंने कहा, ‘पूरे प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन छत्तीसगढ़ के लोग समझदार हैं और वे चीजों पर बारीकी से नजर भी रख रहे हैं।’ आप केंद्र में विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन में कांग्रेस की सहयोगी है।

CM बघेल ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पर साधा निशाना

बघेल ने रमन सिंह पर भी निशाना साधते हुए कहा, ‘यह भाजपा नहीं बल्कि रमन सिंह और उनकी टीम चुनाव लड़ रही है। पार्टी के टिकट बंटवारे में रमन सिंह की भूमिका नजर आ रही है। राज्य के लोग जागरूक हैं और वे उन लोगों के हाथों में सत्ता नहीं देंगे जिन्होंने 15 वर्षों तक राज्य को लूटा है (2003-2018 तक सिंह के नेतृत्व वाली सरकार थी)।’

Advertisement
First Published - October 14, 2023 | 6:45 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement