facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Chhattisgarh: केजरीवाल की 10वीं गारंटी में नया कानून; ‘जवान’ के बहाने किया भाजपा, कांग्रेस पर अटैक

Advertisement

छत्तीसगढ़ में 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में AAP ने पहली बार किस्मत आजमाया था, लेकिन सफलता नहीं मिली थी

Last Updated- September 16, 2023 | 6:38 PM IST
Delhi CM Arvind Kejriwal

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को वादा किया कि अगर उनकी पार्टी राज्य में सत्ता में आती है तो वह छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल इलाकों में ‘पेसा’ पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों तक विस्तार) अधिनियम लागू करेगी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि जिस समय अनंतनाग में सेना के तीन अधिकारियों की शहादत की दुखद खबर आ रही थी उस समय दिल्ली में भाजपा के मुख्यालय में जश्न मनाया जा रहा था।

‘वन नेशन वन इलेक्शन’ को लेकर BJP पर बोला हमला

बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने इंडिया-भारत नामकरण विवाद और ‘एक राष्ट्र और एक चुनाव’ को लेकर भी भाजपा पर हमला बोला।

‘जल, जंगल, जमीन’ की रक्षा का वादा

केजरीवाल ने कहा ”हम गारंटी देते हैं कि यदि ‘आप’ राज्य में सत्ता में आती है तब आदिवासियों के हित में और उनके ‘जल, जंगल, जमीन’ की रक्षा के लिए सरकार बनने के एक महीने के भीतर पेसा कानून लागू किया जाएगा और ग्राम सभा को सभी अधिकार दिए जाएंगे।”

9 के बाद केजरीवाल ने बताई 10वीं गारंटी

केजरीवाल ने पिछले महीने रायपुर में नौ वादों के विवरण वाला ‘गारंटी कार्ड’ जारी किया था और कहा था कि दसवीं गारंटी किसानों और आदिवासियों के बारे में है लेकिन वह अपनी अगली यात्रा के दौरान इसका खुलासा करेंगे। तब उन्होंने पेसा कानून लागू करने के संबंध में कोई घोषणा नहीं थी।

अपने भाषण की शुरुआत में केजरीवाल ने अनंतनाग में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए सेना के तीन जवानों और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक अधिकारी को श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखा।

बाद में केजरीवाल ने कहा, ”तीन सैन्य अधिकारियों की शहादत की दुखद खबर आने के बावजूद, भाजपा दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में ‘जश्न’ में व्यस्त थी। यह देखकर पूरा देश दुखी हुआ।” उन्होंने कहा कि एक और दुखद बात यह है कि प्रधानमंत्री ने शहीद जवानों पर न तो कुछ बोला और न ही कोई ट्वीट किया।

इंडिया का नाम बदलने पर भाजपा को केजरीवाल की बड़ी चुनौती

केजरीवाल ने भाजपा को चुनौती दी कि यदि उसमें साहस है तो वह इंडिया का नाम बदलकर दिखाए और कहा कि यह देश उनके पिताजी का नहीं है, बल्कि यह देश के 140 करोड़ लोगों का है। उन्होंने कहा, ”जब 28 विपक्षी दलों ने गठबंधन बनाया और इसका नाम ‘इंडिया’ रखा तो भाजपा इतना परेशान हो गई कि उसने कहा कि वह इंडिया का नाम बदलकर भारत कर देगी।

भारत आपके पिताजी का नहीं है, यह 140 करोड़ लोगों का है। मैं आपको चुनौती देता हूं कि यदि आपमें हिम्मत है तो नाम बदलकर दिखाएं।”

केजरीवाल ने कहा, ”यदि आपने ऐसा प्रयास किया तो 140 करोड़ लोग आपको देश से बाहर निकाल देंगे।” उन्होंने पूछा, ”यदि गठबंधन का नाम बदलकर भारत कर दिया जाए तो क्या वे भारत का नाम भी बदल देंगे?”

केजरीवाल ने कहा कि देश को ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ नहीं बल्कि ‘एक राष्ट्र, एक शिक्षा’ की जरूरत है।

शाहरुख खान की हालिया फिल्म ‘जवान’ का किया जिक्र

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ‘जवान’ का जिक्र करते हुए कहा कि फिल्म में शाहरुख कहते हैं कि जाति और धर्म के आधार पर वोट देने के बजाय आप वोट मांगने वालों से यह सवाल पूछें कि वे आपकी शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए क्या करेंगे। उन्होंने कहा कि ‘आप’ देश की एकमात्र पार्टी है जो आपको बताती है कि वह शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं के लिए क्या करेगी।

उन्होंने कहा कि यदि छत्तीसगढ़ के लोग ‘आप’ को मौका देंगे तो वे दोनों पार्टियों (भाजपा और कांग्रेस) को भूल जाएंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भी रैली को संबोधित किया।

2018 में एक भी सीट नहीं जीत पाई थी AAP

छत्तीसगढ़ में 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने पहली बार किस्मत आजमाया था। उस चुनाव में पार्टी ने 90 में से 85 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। उस चुनाव में पार्टी का कोई भी उम्मीदवार जमानत नहीं बचा पाया था।

10 उम्मीदवारों के नाम घोषित

राज्य में इस वर्ष होने वाले चुनाव में पार्टी ने सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है तथा 10 उम्मीदवारों की पहली सूची भी जारी कर दी है।

Advertisement
First Published - September 16, 2023 | 6:38 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement