facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

लोकसभा चुनाव: बारामूला सीट पर शुरुआती 4 घंटे में 21.30 प्रतिशत मतदान, पूर्व CM उमर अब्दुल्ला भी मैदान में

Advertisement

Lok Sabha Election, 5th Phase: उमर अब्दुल्ला, सज्जाद गनी लोन और जेल में बंद शेख अब्दुल राशिद उर्फ इंजीनियर राशिद मैदान में प्रमुख उम्मीदवारों में से हैं।

Last Updated- May 20, 2024 | 12:33 PM IST
Lok Sabha elections: 21.30 percent voting in first 4 hours in Baramulla seat, former CM Omar Abdullah also in the fray लोकसभा चुनाव: बारामूला सीट पर शुरुआती 4 घंटे में 21.30 प्रतिशत मतदान, पूर्व CM उमर अब्दुल्ला भी मैदान में

Lok Sabha Election, 5th Phase: जम्मू-कश्मीर के बारामूला लोकसभा क्षेत्र में 17.37 लाख मतदाताओं में से सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे तक 21.30 प्रतिशत से अधिक ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बारामूला लोकसभा सीट पर सोमवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ, जो शाम छह बजे तक जारी रहेगा। पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला समेत 22 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

कुपवाड़ा में सबसे ज्यादा पड़ रहे वोट

निर्वाचन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि लोकसभा क्षेत्र में मतदान सुचारु रूप से जारी है, जिसमें 18 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि कुपवाड़ा जिले के लंगेट खंड में 11 बजे तक सबसे अधिक 24.21 प्रतिशत मतदान हुआ।

जम्मू-कश्मीर की अन्य लोक सभा सीटों के क्या हाल

बांदीपुरा, बीरवाह, बडगाम, गुलमर्ग, हंदवाड़ा, करनाह, कुपवाड़ा, लोलाब, पट्टन, रफियाबाद, सोनावारी, त्रेहगाम, उरी और वागुर-क्रीरी में 20 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया, जबकि बारामूला तथा गुरेज़ में 20 प्रतिशत से कम मतदान हुआ। सोपोर में सबसे कम 11.75 प्रतिशत मतदान हुआ।

उमर अब्दुल्ला के सामने बड़ी चुनौती

जम्मू-कश्मीर में 2019 में अनुच्छेद 370 निरस्त करने के बाद पहले बड़े राजनीतिक मुकाबले में नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला के सामने सबसे बड़ी चुनौती अलगाववादी से नेता बने एवं पूर्व मंत्री सज्जाद लोन की है जो पीपुल्स कांफ्रेंस का नेतृत्व कर रहे हैं।

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) ने राज्यसभा के पूर्व सदस्य मीर मोहम्मद फयाज को मुकाबले में उतारा है जबकि जेल में बंद अलगाववादी नेता नईम अहमद खान का भाई मुनीर खान बतौर निर्दलीय चुनाव लड़ रहा है।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला, पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद गनी लोन और अवामी इत्तेहाद पार्टी (एआईपी) के जेल में बंद प्रमुख शेख अब्दुल राशिद उर्फ इंजीनियर राशिद मैदान में प्रमुख उम्मीदवारों में से हैं। पिछले 2019 के लोकसभा चुनाव में यहां करीब 35 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Advertisement
First Published - May 20, 2024 | 12:33 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement