facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

चुनाव के हर चरण के बाद जीत के और निकट बढ़ रहा है ‘इंडिया’ गठबंधन: Delhi CM केजरीवाल

Advertisement

Delhi CM केजरीवाल ने कहा, ‘‘मतदान के हर गुजरते चरण के साथ यह स्पष्ट होता जा रहा है कि मोदी सरकार जाने वाली है और ‘इंडिया’ गठबंधन चार जून को सत्ता में आएगा।’’

Last Updated- May 21, 2024 | 12:50 PM IST
Arvind Kejriwal
New Delhi: Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal addresses during a press conference in New Delhi.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) ने मंगलवार को कहा कि लोकसभा चुनाव के प्रत्येक चरण के पूरा होने के साथ यह स्पष्ट होता जा रहा है कि चार जून के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार की विदाई होने वाली है और ‘इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) सत्ता में आ रहा है।

केजरीवाल ने डिजिटल माध्यम से एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए दावा किया कि ‘इंडिया’ गठबंधन देश को एक स्थिर सरकार देगा। उन्होंने कहा, ‘‘मतदान के हर गुजरते चरण के साथ यह स्पष्ट होता जा रहा है कि मोदी सरकार जाने वाली है और ‘इंडिया’ गठबंधन चार जून को सत्ता में आएगा।’’

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को दिल्ली में आयोजित अपनी चुनावी रैलियों में उनके लिए अपशब्द कहे।

उन्होंने शाह पर हमला करते हुए कहा, ‘‘आपको प्रधानमंत्री ने अपना उत्तराधिकारी चुना है, इसलिए आप अहंकार दिखा रहे हैं। आप अभी तक प्रधानमंत्री नहीं बने हैं।’’ केजरीवाल ने कहा, ‘‘आपने कहा कि भारत में केजरीवाल के पास कोई समर्थन नहीं है और पाकिस्तान में उनके अधिक समर्थक हैं। आप मुझे अपशब्द कह सकते हैं लेकिन देश की जनता से अपशब्द मत कहिए। यदि आप जनता के लिए अपशब्द करेंगे तो कोई बर्दाश्त नहीं करेगा।’’

शाह ने दक्षिणी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में अपनी पार्टी के उम्मीदवार रामवीर सिंह बिधूड़ी के समर्थन में वोट मांगते हुए एक रैली में कहा था, ‘‘भारत में केजरीवाल और राहुल (गांधी) को कोई समर्थन नहीं देता, उनके समर्थक पाकिस्तान में हैं।’’

Advertisement
First Published - May 21, 2024 | 12:34 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement