facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Himachal Pradesh: राजनीति की दिशा तय करेगा सेब

Advertisement

Himachal Pradesh Apple Farming: हिमाचल प्रदेश में लगभग 3 लाख परिवार सेब से सीधे रोजगार पाते हैं। इसलिए राजनीतिक रूप से यह काफी नाजुक मसला है।

Last Updated- May 31, 2024 | 10:13 PM IST

हिमाचल प्रदेश के सौंदर्य का पर्याय बन चुके सेब के बागों ने यहां की अर्थव्यवस्था को बदलकर रख दिया। प्रदेश के1,15,680 हेक्टेयर क्षेत्र में सेब की खेती होती है। शिमला और मंडी में सबसे ज्यादा सेब के बाग हैं। लगभग 3 लाख परिवार इससे सीधे रोजगार पाते हैं। इसलिए राजनीतिक रूप से यह काफी नाजुक मसला है।

बीते 23 मई को हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान और राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने एक संयुक्त बयान में दावा किया कि पिछले चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेब पर आयात कर तीन गुना करने की बात कही थी, लेकिन इसके उलट केंद्र की सरकार ने इसे घटाकर 50 फीसदी कर दिया। इससे राज्य के सेब उत्पादकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

दूसरी ओर, भाजपा इसका खंडन कर रही है। केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, ‘जब अमेरिका ने भारतीय सेब पर कुछ प्रतिबंध लगाए तो बदले में भारत ने भी सेब समेत कुछ कृषि उत्पादों पर कर लगा दिए। बातचीत के बाद अब दोनों देश अपने अपने फैसले से पीछे हटने को राजी हुए हैं।’

कांग्रेस सेब की खेती में भी अदाणी का पेंच ढूंढ़ लाई है। सिरमौर जिले के नाहन में पिछले दिनों एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि सेब की कीमतों पर नियंत्रण के लिए मोदी सरकार ने राज्य की भंडारण इकाइयां एक ही व्यक्ति को सौंप दी हैं।

उन्होंने कहा, ‘मोदी और अदाणी के बीच साझेदारी के चलते हिमाचल के सेब उत्पादकों को अपनी उपज की पर्याप्त कीमत नहीं मिल रही है।’ इस बारे में प्रतिक्रिया के लिए राज्य में तीन कोल्ड स्टोरेज चलाने वाली अदाणी एग्री फ्रैश लिमिटेड को ईमेल भेजा गया था, लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई जवाब नहीं मिला। मार्च-अप्रैल में ठंड नहीं पड़ी, जिससे फूल सूख गए और फल नहीं बन पाए अब किसानों को नुकसान डर है।

Advertisement
First Published - May 31, 2024 | 10:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement