facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन को जल्द किया जाए रिहा: INDIA गठबंधन

Advertisement

विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' ने विपक्षी दलों के नेताओं के खिलाफ आयकर विभाग, प्रवर्तन निदेशालय (ED) और सीबीआई का दुरुपयोग रोकने के लिए हस्तक्षेप करने को भी कहा।

Last Updated- March 31, 2024 | 11:02 PM IST
Arvind Kejriwal and Hemant Soren should be released soon: INDIA alliance अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन को जल्द किया जाए रिहा: INDIA गठबंधन

इंडियन नैशनल डेवलपमेंट इनक्लूसिव अलायंस (इंडिया) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को शीघ्र रिहा करने की मांग की है। विपक्षी गठबंधन की दिल्ली के रामलीला मैदान में आज आयोजित रैली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गठबंधन की पांच मांगें रखीं। गठबंधन ने निर्वाचन आयोग से लोक सभा चुनाव के दौरान सभी को समान अवसर सुनिश्चित करने का आग्रह भी किया।

विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ ने विपक्षी दलों के नेताओं के खिलाफ आयकर विभाग, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और सीबीआई का दुरुपयोग रोकने के लिए हस्तक्षेप करने को भी कहा। रैली में शामिल विपक्षी नेताओं ने कहा कि सरकार आर्थिक मोर्चेबंदी कर विपक्ष का गला घोंटना चाहती है। इसे रोका जाए। उन्होंने चुनावी बॉन्ड मामले को बड़ा घोटाला बताया और इसकी जांच उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त विशेष जांच दल से कराने की मांग की।

इससे पहले रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि यदि 2024 के लोक सभा चुनाव में भाजपा विजयी होती है तो वह संविधान को बदल देगी और भारत विखंडित हो जाएगा।

केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने भी रैली को संबोधित किया। केजरीवाल और सोरेन के साथ एकजुटता दर्शाने के लिए रैली के मंच पर दो सीटें खाली रखी गई थीं।

रैली को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव समेत विपक्षी गठबंधन के कई बड़े नेताओं ने संबोधित किया। सुनीता ने अपने पति की ओर से लिखा गया देशवासियों के नाम संदेश भी पढ़कर सुनाया।

इसमें उन्होंने देश के गरीबों को चौबीसों घंटे मुफ्त बिजली, प्रत्येक जिले में बहुद्देश्यीय अस्पतालों के साथ बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, अच्छी एवं सस्ती शिक्षा, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के आधार पर किसानों को एमएसपी तथा दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की बात कही है।

Advertisement
First Published - March 31, 2024 | 11:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement