facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

लोक सभा चुनाव में वोट डालने के लिए हाउसिंग सोसायटी में बनें पोलिंग बूथ, BJP ने की निर्वाचन आयोग से मांग

Advertisement

अपने ज्ञापन में भाजपा ने निर्वाचन आयोग के 25 सितंबर के इसी दिशानिर्देश की ओर इशारा करते हुए इस पर अमल करने की मांग उठाई है।

Last Updated- March 04, 2024 | 10:06 AM IST
Lok Sabha Elections 2024: Sixth phase of voting today, 58 seats will be contested लोक सभा चुनाव 2024: छठें चरण का मतदानआज, 58 सीटों पर होगी जोर आजमाइश

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केंद्रीय निर्वाचन आयोग से मांग की है कि आगामी लोक सभा चुनाव में वोट डालने के लिए शहरी क्षेत्रों की हाउसिंग सोसायटियों और रिहायशी हाईराइज इमारतों में पोलिग बूथ की व्यवस्था की जाए।

बीते साल 25 सितंबर को आयोग ने अपने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिए थे कि वे ऐसे ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों, रिहायशी हाईराइज भवनों की पहचान करें जहां स्कूल, सामुदायिक भवन और सामान्य सुविधा क्षेत्र हों, ताकि वहां मतदाताओं के लिए पोलिंग बूथ स्थापित किए जा सकें।

अपने ज्ञापन में भाजपा ने निर्वाचन आयोग के 25 सितंबर के इसी दिशानिर्देश की ओर इशारा करते हुए इस पर अमल करने की मांग उठाई है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि उन्होंने चुनाव आयोग के इस कदम का स्वागत किया था लेकिन ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों और ऊंची इमारतों में पोलिंग बूथ कहां स्थापित किए गए हैं, इसका पता अभी नहीं चला है। ज्ञापन पर चार भाजपा नेताओं ने हस्ताक्षर किए हैं। इनमें केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और मनसुख मांडविया भी शामिल हैं।

इन नेताओं ने कहा कि ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों और ऊंची इमारतों में पोलिंग बूथ की व्यवस्था किए जाने से मतदान प्रतिशत पर सीधा असर पड़ेगा और लोग वोट डालने के लिए प्रोत्साहित होंगे।

भाजपा ने मांग की है कि चुनाव आयोग राज्यों और जिलों में अपने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे कि ऐसे पोलिंग बूथों के बारे में लोगों को बताएं। हमें उम्मीद है आयोग ऐसे बूथ स्थापित करेगा।

निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए भाजपा ने मतदाताओं की जांच के लिए दोहरी व्यवस्था करने की मांग भी की है।

Advertisement
First Published - February 28, 2024 | 11:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement