facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

लोक सभा चुनाव की मतगणना से पहले भाजपा ने की बैठक, अमित शाह और राजनाथ सिंह रहे शामिल

Advertisement

बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिवों और सचिवों ने हिस्सा लिया और लोक सभा चुनाव के सभी सात चरणों के मतदान पर गहन चर्चा हुई।

Last Updated- June 03, 2024 | 10:50 PM IST
BJP flag

केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह सहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं ने लोक सभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन और चार जून को होने वाली मतगणना की तैयारियों पर चर्चा करने के लिए सोमवार को बैठक की।

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में एक्जिट पोल में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की बड़ी जीत की भविष्यवाणी और विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन की ओर से कई बैठकों के बाद इस पूर्वानुमान को खारिज करने के बाद मौजूदा राजनीतिक स्थिति का जायजा लिया गया।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने बैठक के बाद यहां संवाददाताओं से कहा, ‘सात चरणों में संपन्न चुनावों पर चर्चा और समीक्षा करने के लिए एक बैठक आयोजित की गई थी और कल होने वाली मतगणना पर भी चर्चा की गई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बैठक की अध्यक्षता की।’

उन्होंने कहा कि बैठक में मतदान के सभी सात चरणों के दौरान देखे गए मतदान के पैटर्न पर चर्चा की गई। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिवों और सचिवों ने हिस्सा लिया और लोक सभा चुनाव के सभी सात चरणों के मतदान पर गहन चर्चा हुई और मतगणना के लिए देशभर में पार्टी के पोलिंग एजेंटों की तैनाती पर विचार-विमर्श किया गया।

यह पूछे जाने पर कि क्या बैठक में भाजपा की जीत का जश्न मनाने की योजना पर भी चर्चा हुई तो तावड़े ने कहा, ‘फिलहाल इस पर ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है। हम रुझानों को देखने के बाद ही इस पर गौर करते हैं, न कि एक्जिट पोल के अनुमानों के आधार पर।’

समझा जाता है कि बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने नतीजों के बाद विपक्ष से मुकाबले की पार्टी की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया लेकिन इस संबंध में पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Advertisement
First Published - June 3, 2024 | 10:50 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement