facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

AAP की लोक सभा चुनाव की रणनीति भेदने की भाजपा कर रही कोशिश: अतिशी

Advertisement

आतिशी ने आरोप लगाया कि ईडी की केजरीवाल के मोबाइल फोन की जांच करने की जिद यह साबित करती है कि एजेंसी भाजपा के ‘राजनीतिक हथियार’ के रूप में काम कर रही है।

Last Updated- March 29, 2024 | 10:53 PM IST
Delhi Minister Atishi
Representative Image

आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता आतिशी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राजनीतिक हथियार के तौर पर काम कर रहा है और वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का फोन हासिल कर ‘आप’ की लोक सभा चुनाव की रणनीति की जानकारियां पाना चाहता है।

‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में 21 मार्च को ईडी ने गिरफ्तार किया था तथा वह एक अप्रैल तक केंद्रीय जांच एजेंसी की हिरासत में हैं।

आतिशी ने यहां संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि ईडी की केजरीवाल के मोबाइल फोन की जांच करने की जिद यह साबित करती है कि एजेंसी भाजपा के ‘राजनीतिक हथियार’ के रूप में काम कर रही है।

इस बीच, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस के एक प्रवक्ता ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भारत तथा किसी भी अन्य देश में जहां चुनाव हो रहे हैं, लोगों के राजनीतिक और नागरिक अधिकारों की रक्षा की जाएगी और हर कोई एक स्वतंत्र व निष्पक्ष माहौल में मतदान कर पाएगा।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और विपक्षी दल कांग्रेस के बैंक खातों से लेनदेन पर रोक के मद्देनजर भारत में आगामी राष्ट्रीय चुनाव से पहले राजनीतिक स्थिति पर एक सवाल के जवाब में ये टिप्पणियां कीं।

संयुक्त राष्ट्र की इस प्रतिक्रिया से एक दिन पहले अमेरिका ने भी केजरीवाल की गिरफ्तारी तथा कांग्रेस पार्टी के बैंक खातों से लेनदेन पर रोक लगाये जाने के ऐसे ही सवाल पर प्रतिक्रिया दी थी। भाषा

‘इंडिया’ गठबंधन की रैली कल, सुरक्षा कड़ी

आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ ‘इंडिया’ गठबंधन ने 31 मार्च को रामलीला मैदान में बड़ी रैली की भी घोषणा की है। इसमें गठबंधन में शामिल सभी बड़े दलों नेता शामिल होंगे। इसे देखते हुए मध्य दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। लोक सभा चुनाव में भाजपा का मुकाबला करने के लिए आप, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी), कांग्रेस, द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) और समाजवादी पार्टी (सपा) समेत कुछ विपक्षी दलों ने ‘इंडिया’ गठबंधन बनाया है।

विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) गठबंधन के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय की ओर जाने वाली सड़कों पर कई स्तर के बैरिकेड लगाए गए हैं और बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों और अर्धसैनिक बलों के जवानों को को तैनात किया गया है।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत डीडीयू मार्ग और उसके आसपास के इलाकों में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। इसके चलते यहां बड़ी सभाओं पर रोक है। दूसरी ओर ‘इंडिया’ के घटक दलों ने केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ शुक्रवार को मुंबई में प्रदर्शन किया और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई को ‘अवैध और अनुचित’ बताया।

केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने शुक्रवार को ‘केजरीवाल को आशीर्वाद’ अभियान की शुरुआत करते हुए लोगों से अपने पति का समर्थन करने की अपील की। सुनीता ने कहा कि उनके पति ने देश में ‘सबसे भ्रष्ट और तानाशाही ताकतों’ को चुनौती दी है।

उन्होंने लोगों से अपने आशीर्वाद और प्रार्थनाओं के माध्यम से दिल्ली के मुख्यमंत्री का समर्थन करने का आग्रह किया। उन्होंने दो वॉट्सऐप नंबर जारी करते हुए कहा कि लोग ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक के लिए अपने आशीर्वाद, प्रार्थनाएं या अन्य कोई संदेश भेज सकते हैं और वह अपने पति तक उन्हें पहुंचा देंगी।

Advertisement
First Published - March 29, 2024 | 10:53 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement