facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

BJP Manifesto 2024: भाजपा ने दी भारत को तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की गारंटी, राजकोषीय घाटे पर क्या कहा

Advertisement

भाजपा ने कहा कि वैश्विक उथल पुथल और सदी में एक बार होने वाली कोविड महामारी के बीच सरकार ने देश को 5 नाजुक अर्थव्यवस्थाओं में से निकालकर शीर्ष 5 अर्थव्यवस्थाओं में ला दिया।

Last Updated- April 14, 2024 | 11:08 PM IST
BJP Manifesto 2024: BJP guarantees to make India the third largest economy, sets target regarding fiscal deficit BJP Manifesto 2024: भाजपा ने दी भारत को तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की गारंटी, राजकोषीय घाटे को लेकर तय किया लक्ष्य

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राजकोषीय विवेक की राह पर चलना जारी रखने और भारत की अर्थव्यवस्था के विस्तार का वादा किया है। भाजपा ने घोषणापत्र में कहा, ‘हम गारंटी देते हैं कि भारत तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।’

भाजपा ने कहा कि वैश्विक उथल पुथल और सदी में एक बार होने वाली कोविड महामारी के बीच सरकार ने देश को 5 नाजुक अर्थव्यवस्थाओं में से निकालकर शीर्ष 5 अर्थव्यवस्थाओं में ला दिया।

घोषणा पत्र में कहा गया है, ‘यह सही नीतियों, केंद्रित कार्यान्वयन और सही योजना के कारण संभव हुआ है। हमने पिछले दशक में कम महंगाई, उच्च वृद्धि और राजकोषीय विश्वसनीयता बरकरार रखी है।’

सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 5.1 प्रतिशत राजकोषीय घाटे का लक्ष्य रखा है, जिससे 2021-22 में तय लक्ष्य पूरा हो सके। सरकार की योजना वित्त वर्ष 2026 तक राजकोषीय घाटा 4.5 प्रतिशत पर लाने की है।

भाजपा ने कहा, ‘हमने अपनी वित्तीय व्यवस्था दुरुस्त की है। वित्तीय विवेक बनाए रखा है और विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ाया है। हमने अपने नागरिकों को वैश्विक कीमतों के झटकों से बचाया है और आर्थिक वृद्धि के लिए सकारात्मक माहौल तैयार किया है।’

Advertisement
First Published - April 14, 2024 | 11:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement