facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

BJP Manifesto 2024: बुलेट ट्रेन से लेकर ग्राम सड़क तक भाजपा का जाल बिछाने का इरादा

Advertisement

भाजपा के घोषणापत्र में कहा गया है कि यात्रियों को लाने-ले जाने की क्षमता में 2030 तक विस्तार किया जाएगा और इससे वेटिंग लिस्ट उल्लेखनीय रूप से कम हो जाएगी।

Last Updated- April 14, 2024 | 10:28 PM IST
BJP promises to go full throttle on road, rail expansion BJP Manifesto 2024: बुलेट ट्रेन से ग्राम सड़क तक, भाजपा का जाल बिछाने का इरादा

भारतीय जनता पार्टी ने अपनी प्रतिबद्धताओं में कई बुनियादी ढांचा पहल का वादा किया है। इनमें से कई योजनाओं पर पहले से काम चल रहा है। भाजपा ने कहा, ‘हम पहले बुलेट ट्रेन गलियारे का निर्माण कर रहे हैं। इससे मिले अब तक के अनुभव से हम उत्तर, दक्षिण व पूर्वी भारत में बुलेट ट्रेन गलियारों की व्यवहार्यता के अध्ययन की पहल करेंगे।’

अभी बन रहे 508 किलोमीटर लंबे गलियारे को 1.08 लाख करोड़ रुपये की लागत से 2022 में पूरा किया जाना था, लेकिन उम्मीद है कि इसमें कम से कम 6 साल की देरी होगी, जिसकी वजह राजनीतिक मतभेद और तकनीकी देरी है।

बिज़नेस स्टैंडर्ड ने खबर दी थी कि नए बुलेट ट्रेन गलियारे भाजपा के चुनावी घोषणापत्र में शामिल किए जा सकते हैं। बहरहाल 7 बुलेट ट्रेन गलियारों का व्यवहार्यता अध्ययन 2 साल से ज्यादा समय से चल रहा है और उनमें से कुछ का काम पूरा भी हो चुका है।

साल 2022 में केंद्र ने संसद में कहा था कि 7 गलियारों- दिल्ली-वाराणसी (813 किलोमीटर), दिल्ली-अहमदाबाद (878 किलोमीटर), मुंबई-नागपुर (765 किलोमीटर), मुंबई-हैदराबाद (671 किलोमीटर), चेन्नई-बेंगलूरु-मैसूर (435 किलोमीटर), दिल्ली-चंडीगढ़-अमृतसर (459 किलोमीटर), वाराणसी-हावड़ा (760 किलोमीटर) पर अभी विचार चल रहा है।

घोषणापत्र में कहा गया है कि यात्रियों को लाने-ले जाने की क्षमता में 2030 तक विस्तार किया जाएगा और इससे वेटिंग लिस्ट उल्लेखनीय रूप से कम हो जाएगी।

कोविड-19 से ही रेल मंत्रालय कई लाख करोड़ रुपये की योजना पर काम कर रहा है, ताकि रेल पटरियों पर कंजेशन की स्थिति खत्म की जा सके, जिससे सुरक्षा संबंधी विफलताएं भी सामने आई हैं। केंद्र सरकार रेल ट्रैक बनाने के साथ नया बुनियादी ढांचा भी तैयार कर रही है, जिससे कोयले की बढ़ती मांग पूरी की जा सके।

भाजपा ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, नमो भारत रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर, अत्याधुनिक स्लीपर कोच ट्रेन अमृत भारत का भी वादा किया है।

हर वित्त वर्ष में 10,000 किलोमीटर राजमार्ग निर्माण के बाद भाजपा ने अब गांवों को जोड़ने के लिए ग्राम सड़क योजना का वादा किया है।

भाजपा ने कहा, ‘हम 15,000 किलोमीटर एक्सेस कंट्रोल्ड हाइवेज के माध्यम से आधुनिक सड़क कनेक्टिविटी मजबूत करेंगे। हम प्रमुख बड़े शहरों में रिंग रोड बनाएंगे और शहरों को जाम से मुक्त कर आवाजाही दुरुस्त करेंगे।’

Advertisement
First Published - April 14, 2024 | 10:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement