facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

BJP Manifesto 2024: भाजपा का ऊर्जा सुरक्षा की ओर कदम, उज्ज्वला योजना और सौर ऊर्जा का होगा विस्तार

Advertisement

सितंबर, 2023 में सरकार ने पीएमयूवाई योजना 2026 तक बढ़ा दी ती और कहा था कि 75 लाख नए कनेक्शन दिए जाएंगे, जिससे पीएमयूवाई कनेक्शनों की संख्या 10.35 करोड़ हो जाएगी।

Last Updated- April 14, 2024 | 11:27 PM IST
BJP promises Energy Access through Ujjwala, Solar Power BJP Manifesto 2024: भाजपा का ऊर्जा सुरक्षा की ओर कदम, उज्ज्वला योजना और सौर ऊर्जा का होगा विस्तार

देश में ऊर्जा सुरक्षा के लिए भाजपा ने कई कार्यक्रमों पर जोर देने का वादा किया है। इसमें मौजूदा योजनाओं का काम आगे बढ़ाने के साथ अन्य कई स्वच्छ ईंधन के समाधान लाया जाना शामिल है। भाजपा ने घोषणापत्र में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) कार्यक्रम को विस्तार देने और पाइप्ड गैस कनेक्शन के दायरे में मौजूदा 1.1 करोड़ परिवारों से अतिरिक्त परिवारों को लाने का वादा किया है।

सितंबर, 2023 में सरकार ने पीएमयूवाई योजना 2026 तक बढ़ा दी ती और कहा था कि 75 लाख नए कनेक्शन दिए जाएंगे, जिससे पीएमयूवाई कनेक्शनों की संख्या 10.35 करोड़ हो जाएगी।

ग्रामीण इलाकों और वंचित तबके को स्वच्छ रसोई ईंधन मुहैया कराने के मकसद से मई 2016 में उज्ज्वला योजना शुरू की गई थी, जिससे लकड़ी कोयले, उपले को जलावन के रूप में इस्तेमाल करके खाना बनाने वाले परिवारों को रसोई गैस मुहैया कराई जा सके। 2022-23 तक 9 करोड़ लाभार्थी इस योजना में शामिल किए गए हैं।

वहीं सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन का देशव्यापी विस्तार किया जा रहा है, जो ऊर्जा बास्केट में 2030 तक प्राकृतिक गैस की हिस्सेदारी मौजूदा 6.8 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने की योजना का हिस्सा है।

ऊर्जा बॉस्केट में अक्षय ऊर्जा की हिस्सेदारी बढ़ाना मोदी सरकार के ध्यान का प्रमुख केंद्र रहा है। घोषणापत्र में संयुक्त राष्ट्र की जलवायु कार्रवाई प्रतिबद्धता के मुताबिक भारत की योजना पर जोर दिया गया है, जिसके तहत 500 गीगावॉट अक्षय ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य है। संकल्प पत्र में छोटे मॉडुलर रियेक्टरों (एसएमआर) का निर्माण कर नाभिकीय ऊर्जा के विस्तार का भी वादा किया गया है।

Advertisement
First Published - April 14, 2024 | 11:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement