facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

चीन ‘एक इंच’ जमीन पर भी कब्जा नहीं कर सकता: अमित शाह

Advertisement

गृहमंत्री ने कहा, ‘तब केंद्र में मोदी सरकार और यहां हिमंत विश्व शर्मा की सरकार आई। अब हम कह सकते हैं कि घुसपैठ रुक गई है।’

Last Updated- April 09, 2024 | 11:05 PM IST
China cannot capture even an inch of land: Amit Shah चीन ‘एक इंच’ जमीन पर भी कब्जा नहीं कर सकता : अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में चीन ‘एक इंच’ जमीन पर भी कब्जा नहीं कर सकता है। उन्होंने दावा किया कि जनता कभी नहीं भूल सकती कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने 1962 में चीन के हमले के दौरान असम और अरुणाचल प्रदेश को ‘बाय-बाय’ कह दिया था।

असम के लखीमपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार ने बांग्लादेश से लगती सीमा को सुरक्षित किया और घुसपैठ पर रोक लगाई।

शाह ने कहा, ‘चीन द्वारा 1962 में किए गए हमले के दौरान नेहरू ने कहा था ‘बाय-बाय’ असम और अरुणाचल प्रदेश। इन राज्यों की जनता कभी इसे भूल नहीं सकती। लेकिन अब, चीन हमारी जमीन पर एक इंच भी कब्जा नहीं कर सकता। यहां तक डोकलाम में भी हमने उन्हें पीछे धकेल दिया।’

उन्होंने कहा कि असम की बांग्लादेश से लगती सीमा ‘घुसपैठ के लिए खुली’ थी। गृहमंत्री ने कहा, ‘तब केंद्र में मोदी सरकार और यहां हिमंत विश्व शर्मा की सरकार आई। अब हम कह सकते हैं कि घुसपैठ रुक गई है।’

उन्होंने आरोप लगाया कि असम की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों ने राज्य के साथ अन्याय किया और बड़ी संख्या में युवा अलग-अलग हिंसक आंदोलनों और उग्रवाद संबंधी घटनाओं में मारे गए। शाह ने कहा, ‘मोदी सरकार के 10 साल के शासन में शांति समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए हैं और 9,000 युवाओं ने आत्मसमर्पण किया है।’

Advertisement
First Published - April 9, 2024 | 11:05 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement