facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

चीन ने PM मोदी और NDA को लोक सभा चुनाव जीतने पर दी बधाई, कहा- भारत के साथ काम करने को तैयार

Advertisement

साल 2020 में पैंगोंग त्सो (झील) क्षेत्र में हिंसक झड़प के बाद पूर्वी लद्दाख सीमा पर गतिरोध शुरू होने के बाद से दोनों देशों के बीच संबंधों में गिरावट आई है।

Last Updated- June 05, 2024 | 7:25 PM IST
India becomes the first SCO country to oppose China's Belt and Road initiative
Representative Image

चीन ने आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के विजयी होने पर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी और कहा कि वह द्विपक्षीय संबंधों के संपूर्ण हितों को ध्यान में रखकर भारत के साथ काम करने को तैयार है।

भारत निर्वाचन आयोग सभी लोकसभा क्षेत्रों के लिए परिणाम की घोषणा कर चुका है। भाजपा ने लोकसभा की 543 में से 240 सीट जीती हैं, जबकि कांग्रेस 99 सीट पर विजयी रही है। भाजपा नीत राजग लोकसभा में 272 से अधिक सीट जीतकर बहुमत के आंकड़े को आसानी से पार कर चुका है। हालांकि, 2014 के बाद भाजपा पहली बार अपने दम पर 272 के जादुई आंकड़े को हासिल नहीं कर पाई।

चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा, ‘‘ हमने भारत के आम चुनाव के नतीजे पर गौर किया है। हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में भाजपा एवं राजग की जीत पर बधाई देते हैं।’’

उन्होंने पत्रकार वार्ता में भारत के आम चुनाव के नतीजे पर प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि भारत के साथ सुदृढ़ और स्थिर संबंध दोनों देशों के हितों के अनुकूल है तथा क्षेत्र और उसके बाहर भी शांति एवं विकास के अनुरूप है।

उन्होंने कहा कि चीन अपने द्विपक्षीय संबंधों के संपूर्ण हितों को ध्यान में रखते हुए दोनों देशों एवं उनकी जनता के मौलिक हितों के वास्ते भारत के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार है। साल 2020 में पैंगोंग त्सो (झील) क्षेत्र में हिंसक झड़प के बाद पूर्वी लद्दाख सीमा पर गतिरोध शुरू होने के बाद से दोनों देशों के बीच संबंधों में गिरावट आई है। गतिरोध को हल करने के लिए दोनों पक्षों ने अब तक कोर कमांडर स्तर की 21 दौर की वार्ता की है।

Advertisement
First Published - June 5, 2024 | 7:25 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement