facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

लोक सभा चुनाव के बाद ‘INDIA’ गठबंधन की बनी सरकार तो 5 जून को ही जेल से वापस आऊंगा: CM केजरीवाल

Advertisement

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के तहत एक जून को मतदान होगा और मतगणना एक साथ चार जून को होगी।

Last Updated- May 13, 2024 | 2:55 PM IST
Delhi CM Arvind Kejriwal

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने सोमवार को कहा कि अगर लोकसभा चुनाव के परिणाम की घोषणा के बाद ‘इंडिया’ गठबंधन सत्ता में आता है तो वह पांच जून को तिहाड़ जेल से बाहर आ जाएंगे।

कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े एक धनशोधन मामले में गिरफ्तार केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए उच्चतम न्यायालय ने एक जून तक अंतरिम जमानत दी है। न्यायालय के आदेश के अनुसार, उन्हें दो जून को आत्मसमर्पण करना होगा और जेल वापस जाना होगा।

1 जून को होगा अंतिम चरण का मतदान

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के तहत एक जून को मतदान होगा और मतगणना एक साथ चार जून को होगी।

तिहाड़ में मेरी कोठरी में 2 CCTV कैमरे थे: केजरीवाल

केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के पार्षदों को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि तिहाड़ में हिरासत के दौरान उन्हें अपमानित करने के प्रयास किए गए।

उन्होंने दावा किया, ‘‘तिहाड़ में मेरी कोठरी में दो सीसीटीवी कैमरे थे और 13 अधिकारी उनकी फीड पर नजर रख रहे थे। बताया गया कि CCTV फुटेज प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) को भी दिया गया था। मोदी जी मुझ पर नजर रख रहे थे। मुझे पता नहीं कि मोदी जी को मुझसे क्या परेशानी है।’’

केजरीवाल ने कहा, ‘‘मुझे दो जून को जेल वापस जाना होगा। मैं जेल के अंदर चार जून को चुनाव परिणाम देखूंगा। अगर ‘इंडिया’ गठबंधन सत्ता में आता है तो पांच जून को मैं वापस आऊंगा।’’ मुख्यमंत्री ने रविवार को पार्टी के विधायकों से मुलाकात की थी।

Advertisement
First Published - May 13, 2024 | 2:55 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement