facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

CM केजरीवाल के बयान के बोले प्रधानमंत्री, कहा- देशवासी ही मेरे वारिस, मोदी की कोई विरासत नहीं

Advertisement

प्रधानमंत्री ने दावा किया कि आंबेडकर नहीं होते तो नेहरू एससी और एसटी को आरक्षण नहीं मिलने देते।

Last Updated- May 21, 2024 | 11:41 PM IST
PM Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीवान जिले के महाराजगंज में लोकसभा चुनाव के लिए जनसभा को संबोधित किया

Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर नहीं होते तो पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) को आरक्षण नहीं मिलने देते। उन्होंने यह भी कहा कि उनका कोई वारिस नहीं है। उनके पास कोई विरासत या संपत्ति भी नहीं है। देशवासी ही उनके सब कुछ हैं।

बिहार के महाराजगंज में रैली को संबोधित करते हुए प्रधानामंत्री ने कहा, ‘गरीब से गरीब व्यक्ति भी अपने वारिसों को कुछ देने की इच्छा रखता है। मोदी ऐसा इंसान है, जिसकी कोई विरासत नहीं है। मेरे लिए तो आप ही मेरी विरासत हैं। आप ही मेरे वारिस हैं। मेरा और कोई वारिस नहीं है।’

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उस बयान के एक दिन बाद प्रधानमंत्री मोदी की यह टिप्पणी आई है, जिसमें केजरीवाल ने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी 75 साल की उम्र में सेवानिवृत्त हो जाएंगे और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उनके बाद प्रधानमंत्री बनेंगे।

पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में रैली को संबोधित करते हुए एससी, एसटी के आरक्षण के सवाल पर प्रधानमंत्री ने दावा किया, ‘नेहरू आरक्षण के खिलाफ थे। उन्होंने तो मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इसका विरोध किया था। नेहरू जी से लेकर राजीव गांधी तक इस परिवार के जितने प्रधानमंत्री हुए, सबने ओबीसी आरक्षण का विरोध किया।’

उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस के पास एक ही वोट बैंक आज बचा है और वे उसे खुश करने के लिए एससी, एसटी और ओबीसी का आरक्षण धर्म के आधार पर आपसे छीनकर ‘वोट जिहाद’ वालों को देना चाहते हैं। संविधान इसकी इजाजत नहीं देता, इसलिए ये संविधान बदलना चाहते हैं।’

प्रधानमंत्री ने विपक्षी दलों पर यह झूठ फैलाने का आरोप लगाया कि भाजपा यदि फिर भारी बहुमत से सत्ता में आई तो वह संविधान में संशोधन कर आरक्षण समाप्त कर देगी।

उन्होंने कहा, ‘राजग ने पहले दलित बेटे को और फिर हमारे देश की आदिवासी बेटी को संविधान के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद पर बिठाया। हमारी सरकार ही है, जिसने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया।’

मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव पर परोक्ष निशाना साधा और कहा, ‘जो लोग चांदी की चम्मच लेकर पैदा होते हैं, उन्हें पता नहीं होता कि मेहनत क्या होती है। मैंने सुना है कि यहां कोई घूम-घूम कर कह रहा है कि चार जून के बाद मोदी ‘बेड रेस्ट’ पर जाएंगे। मैं तो परमात्मा से प्रार्थना करता हूं, मैं तो यही कामना करता हूं कि मोदी तो क्या देश के किसी भी नागरिक के जीवन में ‘बेड रेस्ट’ की नौबत नहीं आनी चाहिए।’

दूसरी ओर, दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने जमशेदपुर में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आदिवासी विरोधी हैं। उन्होंने आदिवासियों के सबसे बड़े नेता हेमंत सोरेन को जेल में डाल दिया है। सोरेन की पत्नी कल्पना मोदी को झांसी की रानी के रूप में चुनौती पेश कर रही हैं। किसी भी अदालत ने हेमंत सोरेन या अरविंद केजरीवाल को दोषी नहीं पाया है।

उन्होंने कहा कि यदि आप लोग कमल के निशान (भाजपा का चुनाव चिह्न) पर बटन दबाएंगे तो सोरेन जेल में रहेंगे। यह झारखंड और आदिवासी समुदाय के साथ बड़ा धोखा होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर नहीं बुलाया गया, क्योंकि वह आदिवासी थीं। यदि आज आदिवासी चुप रहे तो उनका उत्पीड़न होता रहेगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि यदि भाजपा 400 सीटों के साथ दोबारा सत्ता में आई तो वह एससी, एसटी और ओबीसी का आरक्षण समाप्त कर देगी।

Advertisement
First Published - May 21, 2024 | 11:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement