facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

CM Yogi का बड़ा आरोप, बेटियों और महिलाओं को घरों में कैद करने की साजिश रच रहा INDIA गठबंधन

Advertisement

UP CM Yogi ने कहा कि यह गठजोड़ देश में शरिया कानून लागू करके महिलाओं और बेटियों को घर में कैद करने की साजिश रच रहा है।

Last Updated- May 27, 2024 | 3:25 PM IST
Yogi Adityanath campaigns for LS polls
UP CM Yogi Adityanath (File Pic)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi Adityanath) ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (‘इंडिया’) पर निशाना साधते हुए सोमवार को आरोप लगाया कि यह गठजोड़ देश में शरिया कानून लागू करके महिलाओं और बेटियों को घर में कैद करने की साजिश रच रहा है।

आदित्यनाथ ने मऊ की घोसी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा की सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रत्याशी अरविंद राजभर के पक्ष में आयोजित एक जनसभा में कहा, ”इंडी (इंडिया) गठबंधन से सावधान रहने की जरुरत है, क्योंकि वह कहता है कि सत्ता में आएंगे तो विरासत टैक्स लगाएंगे। इनका यह टैक्स औरंगजेब के जजिया कर की तरह है।”

उनके अनुसार, ‘इंडी’ वाले कहते हैं कि सत्ता में आने पर पर्सनल लॉ लागू करेंगे यानी वह देश में तालिबानी और शरिया कानून लागू करना चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि वह बेटियों और महिलाओं को घर में कैद करने की साजिश कर रहे हैं, लेकिन इन्हें यह नहीं पता कि यह देश बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के संविधान से चलेगा।

उन्होंने कहा ‘‘हम देश में फिर से तीन तलाक की कुप्रथा शुरू नहीं होने देंगे।” आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की सोच नकारात्मक है और यह लोग प्रभु राम के साथ देश के भी विरोधी हैं।

उन्होंने कहा ‘‘यह लोग दलितों और पिछड़ों के हक पर डकैती डालते हैं। अब इनकी नजर ओबीसी (अन्य पिछड़े वर्गों) के आरक्षण पर है। वे कहते हैं कि ओबीसी आरक्षण में सेंध लगाकर उसे मुसलमानों को देंगे, लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे। यह ओबीसी जाति के लोगों का अधिकार है और इस अधिकार को हम छीनने नहीं देंगे।”

उन्होंने कहा कि बाबा साहब भीमराव आंबेडकर ने कहा था कि आरक्षण का आधार धर्म नहीं हो सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल धर्म के आधार पर एक बार फिर देश को विभाजित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा ‘‘लेकिन जनता इनके मंसूबों को समझ गई है। यही वजह है कि वह कहती है कि जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे।”

Advertisement
First Published - May 27, 2024 | 3:25 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement