facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने भाजपा पर लगाया विफलताओं को छिपाने का आरोप, कहा- चुनाव के लिए तैयार हों कार्यकर्ता

Advertisement

कांग्रेस अध्यक्ष ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के लिए राहुल गांधी की सराहना की।

Last Updated- January 04, 2024 | 10:27 PM IST

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर पिछले 10 साल की अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए भावनात्मक मुद्दे उठाने का आरोप लगाया और कार्यकर्ताओं से 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के लिए राहुल गांधी की सराहना की और विश्वास जताया कि मणिपुर से महाराष्ट्र तक उनकी ‘भारत न्याय यात्रा’ सामाजिक न्याय के मुद्दों को राष्ट्रीय चर्चा के केंद्र में लाएगी।

खरगे ने देश भर के पार्टी नेताओं की एक बैठक में कहा, ‘भाजपा पिछले 10 साल में अपनी सरकार की विफलताओं को छिपाने के लिए भावनात्मक मुद्दों को आगे बढ़ा रही है। वे जानबूझकर हर मुद्दे में कांग्रेस को शामिल करते हैं।’

खरगे ने नेताओं से अपने मतभेद भुलाने, आंतरिक मुद्दों को मीडिया में नहीं उठाने की अपील करते हुए कहा, ‘हमें एकजुट होकर लोगों के सामने जमीनी मुद्दों पर भाजपा के झूठ, फरेब और गलत बातों का मुंहतोड़ जवाब देना है।’

भारत जोड़ो न्याय यात्रा

कांग्रेस ने राहुल गांधी के नेतृत्व में मणिपुर से मुंबई तक 14 जनवरी से शुरू होने वाली यात्रा का गुरुवार को नाम बदलकर ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ कर दिया। पहले इसका नाम ‘भारत न्याय यात्रा’ था। यह यात्रा अरुणाचल प्रदेश सहित 15 राज्यों से होकर गुजरेगी। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इसकी घोषणा की।

सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस और तृणमूल में झड़प

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बंगाल में सीट बंटवारे पर कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस में गुरुवार को झड़प हो गई।

राज्य कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा, ‘सबसे पुरानी पार्टी (तृणमूल) से सीट की भीख नहीं मांगेगी।’ इस पर ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी ने कहा, ‘गठबंधन सहयोगियों को बुरा-भला कहना और सीट साझा करना एक साथ नहीं चल सकता।’

Advertisement
First Published - January 4, 2024 | 10:27 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement