facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कांग्रेस का 139वां स्थापना दिवस 28 दिसंबर को, पार्टी नागपुर से शुरू करेगी चुनाव अभियान

Advertisement

नागपुर में होने वाली सार्वजनिक रैली को कांग्रेस अध्यक्ष म​ल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी संबोधित धित करेंगे।

Last Updated- December 15, 2023 | 10:57 PM IST
signals from karnataka

कांग्रेस अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार अ​भियान अपने 139वें स्थापना दिवस पर महाराष्ट्र के नागपुर से 28 दिसंबर को शुरू करेगी। इस दिन पार्टी नागपुर में रैली आयोजित करेगी। चुनावी तैयारियों के बीच पार्टी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण को अंतिम रूप देने में जुटी है। यह यात्रा आगामी जनवरी में पूर्वोत्तर के किसी राज्य से शुरू हो सकती है।

कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि स्थापना दिवस मनाने के लिए नागपुर में रैली करने का फैसला बहुत महत्वपूर्ण कदम है, क्योंकि इस शहर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का मुख्यालय है। पार्टी के इस निर्णय से कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडियन नैशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव अलायंस (आईएनडीआईए) और भारतीय जनता पार्टी नीत राजग के बीच चुनावी एवं विचारधारा की लड़ाई की प्रकृति तय हो जाएगी।

नागपुर में होने वाली सार्वजनिक रैली को कांग्रेस अध्यक्ष म​ल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी संबोधित धित करेंगे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि इस रैली में भाग लेने के लिए महाराष्ट्र ही नहीं, देशभर से लाखों कार्यकर्ता नागपुर पहुंचेंगे।

रैली के आयोजन की तैयारी के लिए शुक्रवार को मुंबई में कांग्रेस की राज्य इकाई के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई, जिसमें कई महत्त्वपूर्ण फैसले लिए गए। कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल, वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक, महाराष्ट्र पार्टी प्रमुख नाना पटोले, पूर्व मंत्री बालासाहेब थोराट, विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चह्वान और पृथ्वीराज चह्वान भी बैठक में शामिल हुए।

वेणुगोपाल ने बताया कि नागपुर में 28 दिसंबर को कांग्रेस के स्थापना दिवस पर प्रस्तावित रैली को पार्टी अध्यक्ष म​ल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी संबो​धित करेंगे।

लोकसभा की 48 सीटों वाला महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव की दृ​ष्टि से कांग्रेस तथा उद्धव ठाकरे नीत ​शिवसेना एवं शरद पवार की नैशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (राकांपा) जैसे उसके सहयोगी दलों के लिए महत्त्वपूर्ण राज्य है। इन दलों को राज्य में अपने प्रदर्शन में सुधार की उम्मीद लगी है। पिछले 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा और अविभाजित ​शिवसेना के गठबंधन ने राज्य की 48 में से 41 सीटों पर कब्जा जमाया था।

कांग्रेस सूत्रों ने यह भी बताया कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण अगले साल जनवरी में शुरू कर सकते हैं। पहली भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से शुरू होकर कश्मीर तक गई थी और 30 जनवरी 2023 को श्रीनगर में इसका समापन हुआ था।

पहली यात्रा के विपरीत, जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगभग 3,500 किमी पैदल चले थे, दूसरी हाईब्रिड प्रकृति की होगी, जिसमें राहुल गांधी गाड़ी से चलेंगे और लोगों से बातचीत करने, मिलने के लिए जगह-जगह रुकेंगे।

Advertisement
First Published - December 15, 2023 | 10:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement