facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

निर्वाचन क्षेत्र-बिजनौर: बसपा नेता मायावती ने की थी चुनावी शुरुआत, 1989 में लड़ा था पहला लोकसभा इलेक्शन

Advertisement

बिजनौर में मायावती की कामयाबी से पहले यहां दो उपचुनाव भी हुए थे। बिजनौर सीट पर पहला उपचुनाव 1985 में कांग्रेस सांसद गिरधारी लाल के निधन के बाद हुआ।

Last Updated- April 04, 2024 | 11:42 PM IST
BSP chief Mayawati

प​श्चिमी उत्तर प्रदेश के बिजनौर लोक सभा क्षेत्र में पहले चरण में 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। बिजनौर निर्वाचन क्षेत्र का इतिहास बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और उसकी प्रमुख मायावती के उभार से जुड़ा हुआ है।

तीस साल पहले 1989 में यहां से मायावती ने पहला लोक सभा चुनाव लड़ा था। पिछले आम चुनाव में बसपा के मलूक नागर इस सीट से जीतकर लोक सभा पहुंचे। बिजनौर में मायावती की कामयाबी से पहले यहां दो उपचुनाव भी हुए थे। बिजनौर सीट पर पहला उपचुनाव 1985 में कांग्रेस सांसद गिरधारी लाल के निधन के बाद हुआ। उस समय कांग्रेस विदेश सेवा छोड़कर राजनीति में आईं मीरा कुमार को मैदान में उतारा था।

यहां मीरा कुमार ने लोक दल के राम विलास पासवान को कड़े मुकाबले में छह हजार वोटों से हराया था। पासवान बिहार के हाजीपुर से दो बार के सांसद थे और वह बिजनौर से मीरा के ​खिलाफ मैदान में उतारे थे। इस चुनाव में मायावती तीसरे नंबर पर रही थीं, लेकिन कांग्रेस के वोट बैंक में सेंध लगाते हुए उन्होंने 61000 वोट हासिल कर लिए थे।

दो साल बाद 1987 में कांग्रेस के राम सिंह ने हरिद्वार सीट से लोक सभा चुनाव जीता। इस सीट पर मायावती 14,000 वोटों के अंतर से हार गई थीं। पासवान चौथे नंबर पर रहे। यहां उनकी जमानत जब्त हो गई और उत्तर प्रदेश के दलितों का नेता बनने का उनका ख्वाब भी धरा रह गया। वर्ष 1991 में मायावती यहां से चुनाव हार गईं। उन्हें बुलंदशहर और हरिद्वार सीट पर भी हार का मुंह देखना पड़ा।

हालांकि दो साल बाद बसपा उत्तर प्रदेश की सरकार में शामिल रही और मायावती 1995 में प्रदेश की मुख्यमंत्री भी बन गईं। देश के सबसे अ​धिक जनसंख्या वाले राज्य में कांग्रेस के पतन के साथ मायावती का उभार हुआ। वर्ष 2024 के चुनाव में भाजपा ने यह सीट राजग सहयोगी राष्ट्रीय लोक दल के लिए छोड़ दी है। बसपा और सपा भी यहां मजबूती से चुनाव लड़ रही हैं।

Advertisement
First Published - April 4, 2024 | 11:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement