facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

चुनाव आयोग ने सफलतापूर्वक लगाया डीपफेक और AI से तैयार कंटेंट पर अंकुश: मुख्य निर्वाचन आयुक्त

Advertisement

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि आयोग के प्रयास रंग लाए। पूरे आम चुनाव के दौरान हम बड़ी मात्रा में एआई से तैयार फर्जी सामग्री के प्रसार को रोकने में कामयाब रहे।

Last Updated- June 03, 2024 | 11:13 PM IST
Chief Election Commissioner , Rajiv Kumar

मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) राजीव कुमार ने कहा कि निर्वाचन आयोग इस वर्ष चुनाव के दौरान डीपफेक और एआई से तैयार होने वाली फर्जी सामग्री पर अंकुश लगाने में प्रभावी तरीके से कामयाब रहा। लोक सभा चुनाव के लिए मतगणना से एक दिन पहले कुमार ने सोमवार को कहा, ‘फर्जी सामग्री के प्रसार को रोकने के लिए आयोग एक साल से अपने अ​धिकारियों को प्र​शिक्षण दे रहा था, उसका सकारात्मक नतीजा सबके सामने है।’

राजीव कुमार ने कहा, ‘इस प्र​शिक्षण के दौरान डीएम समेत पुलिस और प्रशासन के शीर्ष अ​धिकारियों को स्पष्ट कहा गया कि जैसे ही कोई फर्जी घटना का मामला सामने आए, फौरन आरोपी के ​खिलाफ केस दर्ज करें और जितनी जल्दी हो सके, उसे पकड़ें।’

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि आयोग के प्रयास रंग लाए। पूरे आम चुनाव के दौरान हम बड़ी मात्रा में एआई से तैयार फर्जी सामग्री के प्रसार को रोकने में कामयाब रहे।

उन्होंने कहा, ‘जब चुनाव शुरू हुआ था तो हम इस बात को लेकर बहुत चिंतित थे कि किस प्रकार की एआई सामग्री चुनावों को प्रभावित करेगी, क्योंकि, ऐसे बहुत से मामले सामने आ रहे थे कि किसी की फोटो और किसी अन्य आवाज का इस्तेमाल कर नई सामग्री तैयार कर प्रसारित हो रही थी। अच्छी बात यह है कि हम ऐसी भ्रामक सामग्री का प्रसार रोकने में काफी हद तक कामयाब रहे और ऐसी सामग्री की मात्रा काफी कम हो गई।’

चुनाव के दौरान डीपफेक और एआई से तैयार फर्जी सामग्री के प्रभाव को कुंद करने के लिए निर्वाचन आयोग ने कई कदम उठाए थे। मई 2024 में आयोग ने राजनीतिक दलों को अपने सोशल मीडिया खातों से फर्जी सामग्री हटाने के सख्त निर्देश दिए थे। आयोग ने कहा था कि जैसे ही किसी फर्जी सूचना की खबर दलों की नजर में आती है, उसे 3 घंटे के अंदर सोशल मीडिया मंच से हटा दिया जाए।

Advertisement
First Published - June 3, 2024 | 11:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement